×

Bollywood Suicide Case: हमारी इंडस्ट्री के इन सितारों ने की थी आत्महत्या, हो गया था हर कोई हैरान

Bollywood Suicide Case: आज वर्ल्ड सुसाइड डे है और हम ऐसे ही कुछ सेलेब्स के बारे में आपसे बात करने जा रहे हैं जिन्होंने अपने जीवन का अंत आत्महत्या करके किया।

Shweta Srivastava
Published on: 10 Sep 2022 3:47 PM GMT
World Suicide Prevention Day 2022
X

World Suicide Prevention Day 2022(Image Credit-Social Media)

Bollywood Suicide Case: आज वर्ल्ड सुसाइड डे है और हमारी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री इस काले दिन की सच्चाई से अछूती नहीं है। इस वर्ल्ड सुसाइड डे पर आइये बात करते हैं हमारी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कड़वे सच से। एंटरटेनमेंट वर्ल्ड दूर से जितना चकाचौंद और सुहावना दिखता है लेकिन पास से ये उतना भी चमकीला नहीं है। लोग इस इंडस्ट्री का हिस्सा बनने के लिए बेताब रहते हैं और सालों तक कोशिश करते रहते हैं। लेकिन हर कोई स्टारडम और इसके चंगुल में अपने को नहीं संभाल पता। ऐसा ही वर्षों से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में होता आया है। जिसका खामियाज़ा कुछ लोगों को अपनी जान गवा कर देना पड़ा। फिर कारण चाहे डिप्रेशन हो या फिल्मों में काम न मिलना या फिर कोई और वजह । इस इंडस्ट्री ने कई ऐसे शॉकिंग आत्महत्याएं देखी हैं। आज हम ऐसे ही कुछ सेलेब्स के बारे में आपसे बात करने जा रहे हैं जिन्होंने अपने जीवन का अंत आत्महत्या करके किया।

गुरुदत्त (1964) (Gurudutt)

World Suicide Prevention Day 2022 (Image Credit-Social Media)

वसंत कुमार शिवशंकर पादुकोण नाम से जन्मे जिन्हे गुरु दत्त के नाम से जाना जाता था और जो 1950 और 60 के दशक में भारत के प्रमुख अभिनेताओं में से एक थे। उन्होंने प्यासा, कागज के फूल, साहिब बीबी और गुलाम और चौधविन का चांद जैसी क्लासिकल फिल्मों में अभिनय किया। 10 अक्टूबर 1964 को, गुरु दत्त मुंबई के पेडर रोड में अपने किराए के अपार्टमेंट में मृत पाए गए। बताया गया कि उन्होंने नींद की गोलियों में शराब मिला दी थी। उनकी मौत आत्महत्या या आकस्मिक ओवरडोज का मामला था ये आजतक नहीं पता चल पाया। इससे पहले भी उन्होंने आत्महत्या के दो प्रयास किए थे।

जिया खान (2013) (Jiah Khan)

World Suicide Prevention Day 2022 (Image Credit-Social Media)

एक्ट्रेस जिया खान ने 3 जून 2013 को आत्महत्या कर ली। जिया ने 2007 में राम गोपाल वर्मा की निशब्द से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की। उनके परफॉरमेंस ने उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नॉमिनेशन लिस्ट में डाला। उन्होंने 2008 में आमिर खान की फिल्म गजनी में एक और यादगार परफॉरमेंस दी थी। वो मुंबई में अपने जुहू स्थित आवास में पंखे से लटकी हुई पाई गई थी। सीबीआई ने उनकी आत्महत्या की व्यापक जांच की। उनकी मां ने दावा किया कि अभिनेता सूरज पंचोली ने उनकी बेटी की हत्या की थी, जिसके कारण अभियोजन पक्ष ने हत्या और यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए, जो 2017 में विफल रहा। हालांकि, पंचोली पर 2018 में मुंबई की एक अदालत द्वारा जिया को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया था।

प्रत्यूषा बनर्जी (2016) (Pratyusha Banerjee)

World Suicide Prevention Day 2022 (Image Credit-Social Media)

लोकप्रिय टीवी शो बालिका वधू में 'आनंदी' के रूप में अपनी भूमिका के लिए जानी जाने वाली, प्रत्यूषा 1 अप्रैल, 2016 को अपने मुंबई अपार्टमेंट में मृत पाई गई थी। वो बिग बॉस 7 में भी एक कंटेस्टेंट थीं। बालिका वधू के अलावा, उन्होंने हम में भी अभिनय किया। इसके अलावा हैं ना, ससुराल सिमर का और गुलमोहर ग्रैंड में भी यादगार भूमिका निभाई थी।

सुशांत सिंह राजपूत (2020) (Sushant Singh Rajput)

World Suicide Prevention Day 2022 (Image Credit-Social Media)

एक्ट्रेस सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या ने बॉलीवुड को सदमे में डाल दिया था। 34 वर्षीय अभिनेता अपने बांद्रा स्थित घर में पंखे से लटके पाए गए थे। लेकिन उन्हें किसने नीचे उतरा ये आज भी रहस्य बना हुआ है। उनकी कुछ यादगार फिल्मों में अभिषेक कपूर की काई पो चे है जिससे उन्हें बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी इसके बाद, सुशांत ने 2016 की बायोपिक-एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में भी दमदार परफॉरमेंस किया था। उन्होंने एकता कपूर के पॉपुलर टेलीविज़न सीरियल पवित्र रिश्ता में मानव की भूमिका निभाई थी जिसके बाद उन्हें इंडस्ट्री में पहचान मिली थी।

आसिफ बसरा (2020) (Asif Basra)

World Suicide Prevention Day 2022 (Image Credit-Social Media)

भारतीय अभिनेता आसिफ बसरा, जिन्हें 'आउटसोर्स' में उनकी भूमिका के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाना जाता है, 12 नवंबर को उत्तरी भारत के धर्मशाला में मृत पाए गए थे। वो 53 वर्ष के थे। पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला बताया। बसरा ने 'ब्लैक फ्राइडे', 'जब वी मेट' और 'परजानिया' जैसी फिल्मों में काम किया था। अभिनेता, जिन्होंने ब्लैक फ्राइडे, परजानिया, वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई, महात्मा बनाम गांधी, पाताल लोक, होस्टेज और द फैमिली मैन (सीजन 2) जैसी फिल्मों और वेब श्रृंखलाओं में अपने अभिनय से सभी को चौंका दिया था। आसिफ को अक्सर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे अधिक शिक्षित और बुद्धिमान अभिनेताओं में से एक माना जाता था।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story