×

Salman Khan: अब ऐसा क्या कर बैठे सलमान खान, फैंस की ही नफरतों का करना पड़ रहा सामना

Salman Khan: बॉलीवुड दबंग खान सलमान खान अब एक बार फिर अपने कॉन्ट्रोवर्शियल शो "बिग बॉस" के आने वाले सीजन को लेकर सुर्खियां बटोरने में जुट चुके हैं।

Shivani Tiwari
Written By Shivani Tiwari
Published on: 20 Sep 2023 6:51 AM GMT
Salman Khan
X

Salman Khan (Photo- Social Media)

Salman Khan: बॉलीवुड दबंग खान सलमान खान अब एक बार फिर अपने कॉन्ट्रोवर्शियल शो "बिग बॉस" के आने वाले सीजन को लेकर सुर्खियां बटोरने में जुट चुके हैं। शो का पहला प्रोमो सामने आ चुका है, जिसके बाद से फैंस से लेकर दर्शक सभी बेहद एक्साइटेड दिख रहे हैं। मालूम हो कि बॉलीवुड हस्तियों के जितने फैंस होते हैं, वहीं बहुत से लोग उनके खिलाफ भी रहते हैं, जैसे ही मौका मिलता है, वे अभिनेताओं को अपने निशाने पर ले लेते हैं, लेकिन कई बार ऐसा कुछ हो जाता है, कि फैंस ही अपने चहीते स्टार के ही दुश्मन बन जाते हैं। अब ऐसा ही कुछ बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के साथ हुआ है।

सलमान खान के नए वीडियो से मचा हंगामा

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखते ही उनके कुछ फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच चुका है, तो वहीं कुछ फैंस सलमान खान के इस वीडियो को देख उनकी तारीफ करते नहीं थक रहें हैं। आइए आपको बताते हैं कि सलमान खान के इस वीडियो में ऐसा क्या है, जिसकी वजह से कुछ फैंस एक्टर की आलोचना कर रहे हैं तो वहीं बहुत से लोग उनके दीवाने बन बैठे हैं।


फैन ही बन बैठे दुश्मन

भाईजान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, ये वीडियो उन्होंने गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि भाईजान अपने पूरे परिवार के साथ गणपति बप्पा की आरती करते दिख रहें हैं। वीडियो में पहले सलमान के पिता सलीम और उनकी मां सलमा खान गणपति बप्पा की आरती करती हैं, फिर सलमान खान भी बप्पा की आरती करते हैं। बस भाईजान के इसी वीडियो को देख उनके कुछ मुस्लिम फैंस उनपर भड़क उठे और उनकी क्लास लगा डाली। फैंस सलमान खान पर इसलिए भड़के हैं क्योंकि वह मुस्लिम हैं और इसके बावजूद उन्होंने गणपति बप्पा की आरती की, बस यही बात उनके कुछ मुस्लिम फैंस को पसंद नहीं आई और उन्हें अपने निशाने पर ले लिया।

जहां सलमान खान के मुस्लिम फैंस का पारा हाई हो गया है, वही हिंदू फैंस को सलमान खान का ये अंदाज बेहद पसंद आया है। वे सलमान खान की तारीफ करने में जुट चुके हैं।


ट्रोलर्स ने कही ये बात

सलमान खान के इस पोस्ट पर अबतक हजारों कमेंट आ चुके हैं, पॉजिटिव और नेगेटिव दोनों ही तरह के कमेंट पढ़ने को मिल रहें हैं। एक यूजर ने लिखा है, "ये है लोकल मुसलमान।" दूसरे ने लिखा, "अल्लाह पर यकीन नहीं रहा क्या।" तीसरे ने लिखा, "इन्होंने तो ईमान बेच दिया।" वहीं एक ने तो उन्हें नसीहत दे डाली कि ये सब मत करो अल्लाह को मुंह दिखाना है। इसी तरह तमाम फैंस ही सलमान खान के दुश्मन बन बैठे हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story