×

Bollywood Top 10 Holi Songs: बॉलीवुड के ये धमाकेदार गाने आपकी होली की मस्ती को कर देंगे डबल

Bollywood Top 10 Holi Songs: गानों के बिना रंगों का त्योहार होली बिल्कुल अधूरा लगता है, तो आइए आज हम आपको कुछ ऐसे गानों के बारे में बताते हैं, जो आपकी होली का मजा डबल कर देंगे।

Ruchi Jha
Written By Ruchi Jha
Published on: 22 March 2024 10:01 AM GMT
Bollywood Top 10 Holi Songs
X

Bollywood Top 10 Holi Songs (Image Credit: Social Media)

Bollywood Top 10 Holi Songs: इस साल होली का त्योहार 25 मार्च को सेलिब्रेट किया जाएगा। इस दिन पूरा देश उत्साह के साथ ये त्योहार मनाता है, लेकिन होली की मौज और मस्ती बिना बॉलीवुड गानों के अधूरा है। क्योंकि होली के इस त्योहार में सभी मस्ती में झूमकर नाचते हैं और नाचने के लिए गानों का बजना तो जरूरी है। इसलिए आज हम यहां आपके लिए बॉलीवुड के कुछ ऐसे धमाकेदार गाने लेकर आए हैं, जो आपकी होली की मस्ती को डबल कर देंगे। तो देखते हैं होली के इन टॉप 10 गानों की लिस्ट....

बलम पिचकारी (Balam Pichkari Song)

फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' का गाना 'बलम पिचकारी' अक्सर होली के समय पर सोशल मीडिया पर ट्रैंड करता है। एक तरह से कहा जाए तो होली पार्टी इस गाने के बिना अधूरी लगती है। इस गाने के लिरिक्स और मस्ती से भरपूर म्यूजिक फैंस को खूब पसंद आता है।

रंग बरसे भीगे चुनरिया (Rang Barse Bheege Chunarwali Song)

कोई भी साल हो या फिर होली की कोई भी पार्टी...ये गाना आपको हर जगह सुनने को मिल जाएगा। अमिताभ बच्चन ने खुद इस गाने को आवाज दी है। बिग बी की आवाज सुनते ही लोग अपने आप को थिरकने से रोक नहीं पाते हैं।

सोनी सोनी (Soni Soni Song)

साल 2000 में रिलीज हुई 'मोहब्बतें' की कहानी के साथ-साथ गानों को भी लोगों ने बहुत पसंद किया था। इस फिल्म का 'सोनी सोनी' गाना भी होली पार्टी में डांस करने के लिए परफेक्ट है। इस गाने की बीट्स आपको डांस करने से रोक नहीं पाएगा।

होली खेले रघुवीरा अवध में (Holi Khele Raghuveera Avadh Mein Song)

होली के एवरग्रीन गानों की लिस्ट में शामिल फिल्म में 'बागवान' का गाना 'होली खेले रघुवीरा अवध में' भी काफी फेमस है। यह गाना हमेशा से लोगों की होली प्ले लिस्ट में शामिल रहा है।

लेट्स प्ले होली (Lets Play Holi Song)

'लेट्स प्ले होली' गाना साल 2005 में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म 'वक्त द रेस अगेंस्ट टाइम' का है। अनु मलिक और सुनिधि चौहान ने इस गाने को अपनी आवाज दी है। ये गाना होली पार्टी के लिए परफेक्ट है।

होली में रंगीले (Holi Mein Rangeele Song)

'होली में रंगीले' गाने को मीका सिंह ने गाया है। इस गाने की एक-एक लाइन कमाल की है। होली पार्टी में डांस परफॉर्मेंस देने के लिए यह गाना कमाल का है। इस गाने को आप अपनी होली प्ले लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

अंग से अंग लगाना (Ang Se Ang Lagana Song)

'अंग से अंग लगाना' गाना भी आपके मस्ती के मूड के लिए परफेक्ट है। इस गाने को अलका याग्निक, विनोद राठौड़ और सुदेश भोसले ने अपनी आवाज दी है और इस धमाकेदार गाने के लिरिक्स आनंद बक्शी ने लिखे हैं।

होली के दिन (Holi Ke Din Song)

होली पार्टी के लिए 'होली के दिन' गाने से ज्यादा परफेक्ट और कुछ हो ही नहीं सकता है। ये गाना फिल्म 'शोले' का है, जिसमें अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

गोरी तू लट्ठ मार (Gori Tu Latth Maar Song)

फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' का गाना 'गोरी तू लट्ठ मार' भी काफी फेमस है। होली पार्टी को शानदार बनाने के लिए आप इस गाने को भी अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

अरे जा रे हट नटखट (Are Ja Re Hat Natkhat Song)

सभी गानों की लिस्ट में सबसे मशहूर गाना 'अरे जा रे हट नटखट' फैंस की पहली पसंद है। इस गाने को आप अपनी होली पार्टी की प्ले लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।


Ruchi Jha

Ruchi Jha

Senior Content Writer

पत्रकारिता क्षेत्र में मुझे लगभग 3 साल का अनुभव है, जिसमें मैंने बहुत कुछ सीखा है और अभी भी बहुत कुछ सीखना बाकी है। शुरुआत से ही बॉलीवुड जगत से मुझे बहुत लगाव था। लिखने और कहानी गढ़ने का शौक शुरु से ही था, जिसकी चाह में मैंने हिंदी पत्रकारिता और जनसंचार/मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन और मास्टर्स डिप्लोमा हासिल किया। अब मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए 'NewsTrack' के साथ जुड़ी हुई हूं, यहां मैं मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में लिखती हूं।

Next Story