×

क्या आप जानते हैं इन 9 सुपरस्टार्स की शुरुआत हुई थी सुपर फ्लॉप

suman
Published on: 22 March 2017 10:52 AM GMT
क्या आप जानते हैं इन 9 सुपरस्टार्स की शुरुआत हुई थी सुपर फ्लॉप
X

मुंबई: बॉलीवुड के स्टार्स के लिए उनके फिल्मी करियर का सफर बहुत सुहाना और मेहनत से भरा होता है। उनकी फिल्मों का उनके करियर और स्टारडम पर बहुत असर पड़ता है। स्टार्स के लिए उनकी फिल्में बहुत मायने रखती है। एक तो उन्हें काफी मेहनत के बाद मिलती है और दूसरा उसी पर उनका करियर टिका होता है। लेकिन अगर ऐसे में पहली ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो जाए तो, उस कलाकार पर क्या बीतती होगी। ये तो उससे गुजरा हुआ इंसान ही समझ सकती है। वैसे बॉलीवुड में कई एेसे स्टार्स है जिनकी पहली फिल्म फ्लॉप गई है। उसके बाद ही उनके करियर को एक नई दिशा मिली बॉलीवुड के कुछ स्टार्स है जिन्होने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत में ही फ्लॉप फिल्में दी। लेकिन बाद में वे सुपरस्टार बने।

आगे...

अमिताभ बच्चन

एक्टर बनने का सपना लेकर फिल्मों में आए थे, लेकिन कभी नहीं सोचा था कि एक्टर बनने के लिए कई पापड़ बेलने पड़ेंगे। इसी मशक्कत में पहली फिल्म 'सात हिन्दुस्तानी' रिलीज हुई। फिल्म खास नहीं चली, लेकिन लोगों ने एक्टिंग को सराहा।

आगे...

माधुरी दीक्षित

माधुरी ने भी करियर की शुरुआत में कई फ्लॉप फिल्में दीं। उन्हें हमेशा से इस बात का विश्वास था कि एक ना एक दिन उनके सितारे जरूर चमकेगें। उनकी पहली फिल्म 1984 में रिलीज हुई थी जो अच्छी नहीं चली थी। 1988 में तेजाब के बाद करियर में उठाव आया और इस फिल्म से उन्हें सफलता मिली।

आगे...

सलमान खान

बॉलीवुड के दबंग खान भी कुछ ऐसे ही है। जब उनकी पहली फिल्म 'बीबी हो तो ऐसी' के बारे में को बात करते हैं तो उन्हें शर्म आती है। वे कहते है कि इससे खराब काम उन्होेंने अपनी लाइफ में नहीं किया है। वे चाहते है कि फिल्म लोग ना ही देखें तो अच्छा है।

आगे...

सैफ अली खान

पहली फिल्म 'परंपरा' थी, जो मल्टी स्टारकास्ट थीं। इसमें एक से एक दिग्गज हस्तियां थी जैसे विनोद खन्ना, सुनील दत्त, आमिर खान, रवीना टंडन। बावजूद इसके ये फिल्म फ्लॉप हो गई।

आगे...

करीना कपूर

करीना की पहली फिल्म रिफ्यूजी फ्लॉप रही उनके अनुसार करियर में सफलता के लिए पहली फिल्म बहुत मायने रखती थी। एक तो वो कपूर खानदान की बेटी थी उस पर बहन करिश्मा कपूर उस वक्त टॉप की हीरोइन थीं। ऐसे में जब उन्होंने अपनी पहली फिल्म जेपी दत्ता की रिफ्यूजी से डेब्यू किया तो हर किसी की आंखें उनपर ही थीं। जब रिफ्यूजी रिलीज हुई तो वे बेहद एक्साइटेड थी, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई।

आगे...

कैटरीना कैफ

कैटरीना मुंबई मॉडलिंग के लिए आई थी। उसके बाद जब उन्हें फिल्म बूम' मे काम करने का मौका मिला तो उन्होंने सोचा हिन्दी फिल्मों में भी भाग्य आजमाया जाए। जब वे लंदन में थी तो हिंदी फिल्में यू-ट्यूब में देखती थी। वे बूम में काम करने को लेकर एक्साइटेड थी। लेकिन जब यह फ्लॉप हो गई तो उन्हें निराशा भी हुई।

आगे...

सोनम कपूर

सोनम की पहली फ्लॉप फिल्म 'सांवरिया' से बहुत निराशा हुई थी, क्योंकि इसके लिए उन्होंने खास तौर पर अपना वजन 30 किलो कम किया था। अपनी पहली फिल्म से इतनी उम्मीदें थीं लेकिन जब पहली फिल्म सांवरिया फ्लॉप हो गई तो बहुत दुख हुआ।

आगे...

रणबीर कपूर

सोनम की तरह ही रणबीर कपूर को भी अपने करियर की शुरुआत फ्लॉप फिल्म से करना पड़ा। वे अपनी डेब्यू फिल्म को लेकर काफी अरसे से तैयारी कर रहा थे। लिहाजा जब से वे फिल्म सांवरिया की शूटिंग शुरू की तब से ही लोगों की नजरें गड़ी थीं। ऐसे में जब पहली फिल्म फ्लॉप हुई तो झटका लगा। लेकिन समय रहते इससे खुद को उबार लिया।

आगे...

श्रद्धा कपूर

इनकी पहली फिल्म 'तीन पत्ती' थी। ये फिल्म कब आई कब गई पता ही नहीं चला। फर्स्ट फिल्म होने के नाते ये फिल्म उनके लिए खास फिल्म थी। लेकिन इसका बॉक्स आफिस पर ऐसा हश्र होगा, जो वो कभी सोची भी नहीं थी।

suman

suman

Next Story