×

ये स्टार्स बने 2017 में रियल पैरेंट्स, जानिए कौन-कौन है वो?

suman
Published on: 31 Dec 2017 5:39 AM GMT
ये स्टार्स बने 2017 में रियल पैरेंट्स, जानिए कौन-कौन है वो?
X

मुंबई: साल 2017 को गुजरने में अब बस कुछ पल ही है। इस साल बहुत सी अच्छी-बुरी घटनाएं घटी जो याद रहेंगी। ये सिर्फ आम नहीं हर किसी के लिए कुछ न कुछ देकर गया होगा।चाहे वो बॉलीवुड से लेकर टीवी स्टार्स हीं क्यों ना है हम उन स्टार्स की बात कर रहे हैं जो इस साल मम्मी-पापा बने। इनमें से हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल जहां अक्टूबर में मां बनीं तो वहीं, टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता' में नैतिक का किरदार निभाने वाले करन मेहरा जून में पापा बने थे। ऐसे ही कई टीवी और बॉलीवुड स्टार के रुबरु करवाने जा रहें हैं जिनके घर इस साल नन्हें मेहमानों की किलकारियां गुंजी हैं। टीवी सीरियल 'दीया और बाती हम' की एक्ट्रेस संध्या बींदणी यानी दीपिका सिंह ने इसी साल मई महीने की 20 तारीक बेटे सोहम को जन्म दिया था। उन्होंने डायरेक्टर रोहित राज गोयल से 2014 में शादी की थी। दीपिका ने अपने बेटे का नाम सोहम रखा है। फिलहाल दीपिका अपने बेटे के साथ लाइफ एन्जॉय कर रही है।

यह पढ़ें...2017: इन कलाकारों को उनके अपनों के साथ बॉलीवुड ने भी सहा खोने का दर्द

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी शर्मा उर्फ रैना जोशी ने 26 नवंबर में बेटे शिवांग को जन्म दिया। उन्होंने एक्टर एंड बिजनेसमैन सचिन जोशी से 2012 में शादी की थी। सौम्या सेठ इसी साल अरुण कपूर से गुपचुप तरीके से शादी की। और इसी साल 2017 को 4 नवंबर उन्होंने बेटे एडन को जन्म दिया। बता दें कि सौम्या बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर गोविंदा की भांजी भी हैं। टीवी सीरियल 'ये रिश्ता कहलाता है' के लीड एक्टर रह चुके करन मेहरा ने निशा रावल से 2012 में शादी की थी। निशा ने इसी साल 14 जून में बेटे काविश को जन्म दिया।बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की बेटी और एक्ट्रैस ईशा देओल ने 2012 में बिजनेमैन भरत तख्तानी शादी की थी। ईशा ने इसी साल 20 अक्तूबर में बेटी राध्या को जन्म दिया।

टीवी सीरियल "बिदाई" एक्टर किंशुक महाजन ने 2011 में दिव्या गुप्ता से शादी की थी। वह इसी साल 7 अक्तूबर को जुड़वा बच्चों शाहीर और सायशा के पेरेंट् बनें। उन्होंने इसकी खुशखबरी को अपने सभी फैंस के साथ सोशल साइट पर शेयर किया।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान ने 2015 में एक्टर कुणाल खेमू से शादी की थी। सोहा ने इसी साल 29 सितंबर में बेटी इनाया नौमी को जन्म दिया। अस्पताल से बेटी की पहली झलक तक हमने आपके साथ तस्वीरें शेयर की थी। टीवी के दिग्गज कॉमेडियन चंदन प्रभाकर ने 2015 में नंदिनी खन्ना से शादी की थी। नंदिनी ने इसी साल 3 मार्च में बेटी अद्विका को जन्म दिया। बॉलीवुड एक्टर फरदीन खान ने 2005 में नताशा वाधवानी ने शादी की थी। नताशा ने इसी साल 11 अगस्त में बेटे आजारी को जन्म दिया।टीवी एक्ट्रैस पूजा जोशी 2015 में मनीष अरोड़ा से शादी की थी। इसी साल पूजा ने 11 अक्तूबर मेंं बेटी रिद्धिमा को जन्म दिया। टीवी एक्ट्रेस पूजा शर्मा ने पुष्कर पंडित से 2016 में शादी की थी। पूजा ने इसी साल 6 अगस्त में बेटी विनाया को जन्म दिया। सिंगर अदनान सामी ने 2010 में रोया शमी खान से शादी की थी। सोया ने इसी साल 9 मई में बेटी मेदीना को जन्म दिया।

टीवी एक्टर रणविजय सिंह ने प्रियंका वोहरा से 2014 में शादी की थी। प्रियंका ने इसी साल 16 जनवरी में बेटी कायनात को जन्म दिया।बॉलीवुड की सबसे हॉट एक्ट्रैस सनी लियोन ने 2011 में शादी की थी। इसी साल उन्होंने 21 जुलाई को सनी निशा नाम की एक बेटी को गोद लिया था। उनके पति डेनियल वेबर और सनी अपनी बच्ची के साथ बहुत खुश हैं। बॉलीवुड के डायरैक्टर करण जौहर ने भी इसी साल बेटे यश और बेटी रुही को गोद लिया। अक्सर पार्टीज में वह अपने बच्चों के साथ ही दिखाई देते हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रैस लीजा हेडन मे 2016 को लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड डिनो ललवानी से शादी की थी। इसी साल उन्होंने 17 मई बेटे 'जैक' को जन्म दिया।सब टीवी के पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन का किरदार निभाकर मशहूर हुईं 39 साल एक्ट्रैस दिशा वकानी ने 2015 में मयूर पदिया के साथ शादी की। दिशा ने इसी साल 28 नवंबर बेटी को जन्म दिया।

suman

suman

Next Story