Border 2 Cast: बॉर्डर 2 में सुनील शेट्टी के किरदार को निभाएगा ये एक्टर, फाइनल हुई पूरी कास्ट

Border 2 Cast Update: बॉर्डर 2 में कौन-कौन से एक्टर आएंगे नजर चलिए जानते हैं बॉर्डर 2 की अबतक की पूरी कास्ट के बारे में

Shikha Tiwari
Published on: 3 Oct 2024 10:41 AM GMT
Border 2 Cast
X

Border 2 Cast Release Date 

Border 2 Cast: भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा देशभक्ति पर चर्चित फिल्म बॉर्डर जोकि 90 दशक की सबसे सफल फिल्मों में से एक हैं। ये फिल्म और इसके गाने आज भी किसी भी देशभक्ति समारोह में लोगों की पहली पसंद बनते हैं। ये फिल्म अक्सर देखनें वालों की आँखो नम कर जाती है। अब जाकर इस फिल्म का सीक्वल बनने जा रहा है। Border 2 जिसके कास्ट पर इस समय काम चल रहा है, तो वहीं लगभग फिल्म की मुख्य कास्ट के बारे में अनॉउंसमेंट कर दिया गया है। चलिए जानते हैं बॉर्डर 2 (Border 2 Movie) से जुड़ी हुई अन्य जानकारियों के बारे में

बॉर्डर 2 कास्ट (Border 2 Cast Update)-

बॉर्डर को फिल्म को देखने वाले दर्शकों को पता होगा कि बॉर्डर फिल्म के अंत में फिल्म की ज्यादातर स्टार कास्ट की मृत्यु हो जाती है। अंत में केवल सनी देओल और जैकी श्रॉफ की बचते हैं। तो वहीं सुनील शेट्टी की पत्नी प्रेग्नेंट होती हैं। और अक्षय खन्ना की शादी भी नहीं हुई होती है। अब जाकर एक बार फिर से बड़े पर्दे पर बॉर्डर के सीक्वल यानि Border 2 को प्रस्तुत किया जाएगा। इस बार फिल्म में सनी देओल (Sunny Deol) के अलावा पूरी कास्ट को बदल दिया गया है।


फिल्म में नए कास्ट के लिए वरूण धवन, दिलजीत दोसांझ को साइन किया गया है। तो वहीं आज फिल्म के मेकर्स ने सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी (Ahan Shetty) को फिल्म में साइन किया है। रिपोर्ट्स कि माने तो अहान शेट्टी बार्डर 2 में सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) का किरदार निभाते हुए नजर आ सकते हैं। तो वहीं फिल्म के अन्य कास्ट पर अभी काम चल रहा है।

बॉर्डर 2 कब रिलीज होगी (Border 2 Release Date In Hindi)-

बॉर्डर 2 (Border 2 Movie) के कलाकारों के अनॉउंसमेंट के साथ ही अबतक कुल 4 टीजर जारी किया जा चुका है। तो वहीं बॉर्डर 2 सिनेमाघरों में 23 जनवरी 2025 को रिलीज होगी।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story