×

बॉक्स ऑफिस पर आज भिड़ेंगी ये तीन फिल्में, जानिए कौन मारेगी बाजी

Friday Release: आज शुक्रवार को एक बार फिर से बॉलीवुड मूवीज में क्लैश देखने को मिलेगा। इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर तीन फिल्में दस्तक देने वाली हैं।

Shreya
Published on: 7 Feb 2020 4:14 AM GMT
बॉक्स ऑफिस पर आज भिड़ेंगी ये तीन फिल्में, जानिए कौन मारेगी बाजी
X
बॉक्स ऑफिस पर आज भिड़ेंगी ये तीन फिल्में, जानिए कौन मारेगी बाजी

Friday Release: आज शुक्रवार को एक बार फिर से बॉलीवुड मूवीज में क्लैश देखने को मिलेगा। इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर तीन फिल्में दस्तक देने वाली हैं। आज एक ओर जहां बड़ी स्टारकास्ट वाली 'मलंग' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है तो वहीं दूसरी ओर हिना खान की डेब्यू फिल्म 'हैक्ड' भी रिलीज होने वाली है। इनके अलावा 'शिकारा' भी आज ही रिलीज हो रही है। बता दें कि शिकारा काफी समय से विवादों में घिरी हुई है। इस फिल्म में कश्मीरी के विस्थापित पंडितों की कहानी को दर्शाया गया है।

कौन सी फिल्म कमाई में मारेगी बाजी

आज तीनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे रही हैं। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि कौन सी फिल्म अपने ओपनिंग डे में अच्छा कलेक्शन करेगी। ट्रेड एनालिस्ट्स की मानें तो इन तीनों फिल्मों में फिल्म 'मलंग' को सबसे अच्छा रिपॉन्स मिल सकता है। इसके अलावा हैक्ड भी कलेक्शन के मामले में अच्छा परफॉर्म कर सकती है। वहीं इन दोनों फिल्म का असर फिल्म शिकारा पर देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव से पहले सरकार पर CBI की गाज! आप नेता का ये ख़ास आदमी गिरफ्तार

फिल्म मलंग

फिल्म मलंग एक क्राइम थ्रिलर, जिसको मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म मल्टीस्टारर है, जिसमें आदित्य रॉय कपूर, दिशा पाटनी, अनिल कपूर और कुणाल खेमू मेन लीड में नजर आ रहे है। फिल्म मुख्यतौर पर गोवा की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

फिल्म हैक्ड

वहीं अगर हैक्ड की बात करें तो ये फिल्म छोटो पर्दे की मशहूर अभिनेत्री हिना खान की डेब्यू फिल्म है। इस फिल्म की कहानी ऑनलाइन हैकिंग पर आधारित है। इस फिल्म में हिना खान के अलावा रोशन शाह, मोहित मल्होत्रा और सिड मक्कर अहम भूमिका में हैं। वहीं फिल्म को विक्रम भट्ट ने निर्देशित किया है।

यह भी पढ़ें: न सरकार- ना ही पुलिस अब ये करवाएंगे शाहीन बाग प्रदर्शन खत्म!

'शिकारा: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ कश्मीरी पंडित्स'

फिल्म 'शिकारा: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ कश्मीरी पंडित्स' भी आज रिलीज हो रही है। फिल्म को सच्ची घटनाओं से प्रेरित बताया जा रहा है। विधु विनोद चोपड़ा ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है। विधु विनोद चोपड़ा इसे अपने जीवन की घटनाओं से प्रेरित बता रहे हैं और उन्होंने फिल्म शिकारा के जरिये अपनी मां को ट्रिब्यूट दिया है। शिकारा में 1990 में कश्मीर से कश्मीरी पंडितों के माइग्रेशन के वास्तविक फुटेज भी शामिल किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: इस डॉक्टर ने कोरोना से सबसे पहले किया अलर्ट, खुद की वायरस से मौत

Shreya

Shreya

Next Story