×

Heart Of Stone Alia Bhatt: क्या आपने देखा आलिया भट्ट की हॉलीवुड फिल्म का वीडियो, नीतू कपूर ने भी किया चीयर

Heart Of Stone Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर हार्ट ऑफ स्टोन की फर्स्ट लुक टीजर पोस्ट किया है।

Anushka Rati
Published on: 25 Sep 2022 1:27 PM GMT
Heart Of Stone Alia Bhatt: क्या आपने देखा आलिया भट्ट की हॉलीवुड फिल्म का वीडियो, नीतू कपूर ने भी किया चीयर
X

Heart Of Stone movie (image: social media)

Heart Of Stone Alia Bhatt: आपको बता दें कि, आलिया भट्ट की हॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। इसमें गैल गैडोट और जेमी डोर्नन भी शामिल हैं। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के यूट्यूब चैनल पर टुडम इवेंट: आ नेटफ्लिक्स ग्लोबल फैन इवेंट में वीडियो को लॉन्च किया गया। वहीं एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर हार्ट ऑफ स्टोन का फर्स्ट लुक भी शेयर किया। जैसे ही आलिया ने अपनी फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया, कई फैंस ने कमेंट सेक्शन में अपने कमेंट्स से बढ़ ला दी साथ ही आग और दिल वाली इमोजीस के साथ अपना रिएक्शन दिया। वहीं अर्जुन कपूर और वरुण धवन ने भी एक्ट्रेस की तारीफ की।

बता दें कि आलिया की सास नीतू कपूर ने भी उनके लिए चीयर किया और अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फर्स्ट लुक शेयर किया। उन्होंने डांसिंग गर्ल इमोजी के साथ हार्ट इमोजी को अपनी स्टोरी में लगाया है। गौरतलब है कि आलिया और नीतू दोनों के अच्छे संबंध हैं। आलिया की मां सोनी राजदान ने भी कमेंट किया, "ओह फैब !!! यह तो बहुत थ्रिलिंग लग रहा है!" अभिनेता अर्जुन कपूर लिखा, "यह बड़ी बात है... गर्व है।" लुक की बात करें तो, गैल ने सीआईए एजेंट रेचल स्टोन के रूप में अपने कैरेक्टर का इंट्रोडक्शन दिया। फर्स्ट लुक में आलिया के किरदार के बारे में ज्यादा कुछ सामने नहीं आया है।


बता दें कि हार्ट ऑफ स्टोन में आलिया भट्ट के कैरेक्टर का नाम किया धवन है जिसकी भूमिका आलिया निभा रहीं हैं। साथ ही टॉम हार्पर द्वारा निर्देशित, इसमें सोफी ओकोनेडो, मैथियास श्वेघोफर, जिंग लुसी और पॉल रेडी भी हैं

इसके साथ ही एक्ट्रेस इस साल अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। इस बीच अगर काम की बात करें तो, वह अगली बार करण जोहर की फिल्म "रॉकी और रानी की प्रेम कहानी" में रणवीर सिंह के को-आर्टिस्ट के रूप में दिखाई देंगी। आखिरी बार उन्हें रणबीर कपूर के साथ ब्रह्मास्त्र में देखा गया था।

Anushka Rati

Anushka Rati

Next Story