×

Cannes 2019: Diana Penty और Huma Qureshi ने कांस में पहनी जुड़वा ड्रेस

फ्रांस में 72वां कांस फिल्म फेस्टिवल 2019 की शुरुआत हो चुकी है और बॉलीवुड एक्ट्रेस इसमें एक के बाद एक लुक बदलती नजर आ रही हैं। दीपिका पादुकोण से लेकर कंगना रनौत, प्रियंका चोपड़ा निक जोनस, मल्लिका शेरावत, हुमा कुरैशी, हिना खान जैसे कई जाने-माने नाम शामिल हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 20 May 2019 9:35 AM GMT
Cannes 2019: Diana Penty और Huma Qureshi ने कांस में पहनी जुड़वा ड्रेस
X

मुम्बई: फ्रांस में 72वां कांस फिल्म फेस्टिवल 2019 की शुरुआत हो चुकी है और बॉलीवुड एक्ट्रेस इसमें एक के बाद एक लुक बदलती नजर आ रही हैं। दीपिका पादुकोण से लेकर कंगना रनौत, प्रियंका चोपड़ा निक जोनस, मल्लिका शेरावत, हुमा कुरैशी, हिना खान जैसे कई जाने-माने नाम शामिल हैं।

यह भी देखें... अक्षय कुमार ने ‘Housefull 4’ के सेट से रिलीज की फोटो और कंकालों का ये झुण्ड

हाल ही में कांस फिल्म फेस्टिवल 2019 में हुमा कुरैशी और डायना पेंटी ने लगभग एक जैसी ड्रेस पहनी। ये दोनों ही रेड कारपेट पर चलती नजर आईं। दोनों ने एक ही रंग की ड्रेस पहनी थीं और एक साथ गाड़ी में बैठी इनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

ऐश्वर्या राय बच्चन का एक रेड कारपेट लुक सोशल मीडिया पर पहले ही आ चुका है। अब सोनम कपूर के लुक का इंतजार हो रहा है। हालांकि सोनम कपूर कांस 2019 के रेड कारपेट लुक के लिए तैयार होने के लिए होटल पहुंच चुकी हैं। देखना ये है कि सोनम कपूर अपने आउफिट से कैसे लोगों को लुभाती हैं।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story