×

कांस 2019: प्रियंका ने आनस्क्रीन पहना कुछ ऐसा, मिला कॉमेंट बेडरुम में करो गुलु-गुलु

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019 में प्रियंका चोपड़ा ने अपने रेड कार्पेट लुक से सबका दिल जीत लिया। इस दौरान की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं हैं। कान्स में पहुंची प्रियंका चोपड़ा का साथ देने के लिए उनके पति निक जोनास भी वहां पहुंचे।

Vidushi Mishra
Published on: 20 May 2019 8:31 AM GMT
कांस 2019: प्रियंका ने आनस्क्रीन पहना कुछ ऐसा, मिला कॉमेंट बेडरुम में करो गुलु-गुलु
X

मुम्बई: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019 में प्रियंका चोपड़ा ने अपने रेड कार्पेट लुक से सबका दिल जीत लिया। इस दौरान की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं हैं। कान्स में पहुंची प्रियंका चोपड़ा का साथ देने के लिए उनके पति निक जोनास भी वहां पहुंचे।

हालांकि सिंगर-एक्टर निक जोनस को रेड कार्पेट पर अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा के पहले एपीरिएंस के वक्त ही आना था लेकिन वो वक्त पर वहां उनके साथ नहीं आ सके थे। इसके बाद कान्स फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन निक पत्नी प्रियंका का साथ देने समय पर पहुंच गए।

फिल्म फेस्टिवल में शुक्रवार को प्रियंका और निक दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए नजर आए और इस तरह से दोनों ने एक बार फिर से कपल गोल बनाया। प्रियंका ने इस दिन की कुछ बेहद ही खूबसूरत तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट की।

कान्स की कई तस्वीरें हैं जो प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर कुछ बेहद बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर निक और प्रियंका ट्रोल भी हुईं। प्रियंका और निक की ये तस्वीर लगातार वायरल हो रही है। इस तस्वीर में बेहद हॉट बैकलैस तस्वीर में प्रियंका नजर आ रही हैं और तस्वीर में निक का हाथ प्रियंका की ड्रेस में नजर आ रहा है।

यह भी देखें... नितिन गडकरी ने लॉन्च किया ‘PM Narendra Modi’ का नया पोस्टर, देखतें ही वायरल

इसी तस्वीर को लेकर प्रियंका और निक ट्रोल हो रहे हैं। एक ट्रोल ने कमेंट करते हुए निक को कहा कि ये उनका बेडरूम नहीं है। वहीं, एक अन्य ट्रोल ने लिखा, इंस्टा पर ज्यादा गुलु गुलु मत करो।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story