×

ऐश्वर्या के इस लुक ने किया सबको हैरान, चेहरे नहीं लिपस्टिक पर टिकी नजर

Newstrack
Published on: 16 May 2016 6:55 AM GMT
ऐश्वर्या के इस लुक ने किया सबको हैरान, चेहरे नहीं लिपस्टिक पर टिकी नजर
X

पेरिस: कान फिल्म फेस्टिवल में इंडियन सेलेब्स का अपियरेंस सुर्खियों में है। ऐश्वर्या राय बच्चन और मल्लिका शेरावत के बाद फेस्ट के रेड कारपेट पर सोनम कपूर ने अपना 6th अपियरेंस दिया। 30 साल की सोनम ने व्हाइट कैपेड और इम्ब्रॉइड्री वाला गाउन पहना था।

वहीं, यहां सरबजीत की स्क्रीनिंग भी हुई। इसमें ऐश्वर्या के लुक्स ने सभी को चौंका दिया। ऐश्वर्या ने बोल्ड पर्पल लिपस्टिक लगाया था और कोई ज्वैलरी नहीं पहनी थीं। उनके लिपस्टिक के कलर की चर्चा ट्विटर पर होने लगी। उनके साथ ऋचा चड्ढा गोल्ड वर्क वाली साड़ी में नजर आईं। कान में सोमवार को 'बाहुबली' की भी स्क्रीनिंग होनी है।

ऐश की लिपस्टिक ने सबको चौंका दिया

42 साल की ऐश्वर्या रविवार शाम 'सरबजीत' की स्क्रीनिंग पर पहुंचीं। उन्होंने यहां रामी कादी का फ्लोरल इम्ब्रॉइड्री वाला गाउन पहना। ऐश्वर्या ने ब्राइट एंड बोल्ड पर्पल लिपस्टिक लगाई थी। उनके इस अंदाज ने सभी को चौंका दिया। इस बोल्ड लिपस्टिक के साथ उन्होंने कोई ज्वैलरी नहीं पहनी। उन्होंने पोनीटेल बांधी और अांखों पर ज्यादा मेकअप नहीं किया।

ऋचा चड्ढा गोल्ड वर्क वाली साड़ी और गोल्डन ईयररिंग्स के साथ नजर आईं। ऐश्वर्या-ऋचा के साथ सरबजीत की पूरी टीम-प्रोड्यूसर्स जैकी और हनी भगनानी, भूषण कुमार और डायरेक्टर उमंग कुमार भी नजर आए।

AISHWARYA-CANNES1

रणदीप हुड्डा स्टारर यह मूवी भारत में 20 मई को रिलीज होगी। इसमें ऐश्वर्या सरबजीत की बहन दलबीर कौर के रोल में हैं। फिल्मों से पांच साल के ब्रेक के बाद ये उनकी दूसरी मूवी होगी। इससे पहले उनकी जज्बा रिलीज हुई थी जो फ्लॉप रही।

AISHWARYA-RAI

ऐश्वर्या का यह 15th साल

इससे पहले ऐश्वर्या ने बीते शुक्रवार कान्स के रेड कारपेट पर 15th अपियरेंस देते वक्त गोल्डन शैम्पेन कलर का फुल लेंथ कैप गाउन पहना था। इसे कुवैत के डिजाइनर अली यूनुस ने डिजाइन किया था। मेटैलिक गाउन के साथ ऐश्वर्या ने बेहद अट्रैक्टिव गोल्डन बेल्ट भी पहना था। वे ब्लू आईशैडो और न्यूड लिपस्टिक में नजर आईं।

rami-kadi

बाद में मीडिया से मिलते वक्त उन्होंने रेड रफल्ड गाउन में पोज दिए। इसे इंडियन-अमेरिकन डिजाइनर नईम खान ने डिजाइन किया था। बता दें कि खान के आउटफिट मिशेल ओबामा भी पहन चुकी हैं। यह रेड गाउन खान के रिजॉर्ट 2016 समर कलेक्शन का है ।एक और मौके पर वे रोहित बल की डिजाइनर ड्रेस पहन चुकी हैं।

richa-chdhdha

Newstrack

Newstrack

Next Story