×

कांस फेस्टिवल की शुरुआत 17 मई से, मनोरंजन जगत की निगाहें टिकी रेड कार्पेट पर

suman
Published on: 17 May 2017 6:18 AM GMT
कांस फेस्टिवल की शुरुआत 17 मई से, मनोरंजन जगत की निगाहें टिकी रेड कार्पेट पर
X

मुंबई: 70वें कांस इंटरनेशल फिल्म फेस्टिवल की शुरूआत 17 मई बुधवार से हो रही है जो 28 मई तक चलेगा। हमारे देश के लिए भी ये फिल्म फेस्टिवल खास मायने रखता है। क्योंकि इसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन, सोनम कपूर और दीपिका पादुकोण भी रेड कार्पेट पर नजर आएंगी। ये तीनों एक्ट्रेस रेड कार्पेट पर फैशन ब्रांड लोरियल पेरिस का प्रतिनिधत्व करती दिखेंगी।

आगे...



फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने के लिए दीपिका पादुकोण पहले से ही वहां पहुंच चुकी हैं। 17-18 मई को दीपिका पादुकोण रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरती नजर आएंगी। दीपिका पादुकोण दो दिन पहले ही इस फेस्टिवल में शामिल होने के लिए कांस रवाना हुई हैं। दीपिका वहां से लगातार फोटोज भी शेयर कर रही हैं। बता दें कि दीपिका पहली बार यहां नजर आने वाली हैं जबकि ऐश्वर्या और सोनम ने कांस का पहले भी हिस्सा रह चुकी है।

आगे...

2002 से ऐश्वर्या कांस में जा रहे है। पिछले साल ऐश्वर्या राय इसलिए भी चर्चा में थी, क्योंकि रेड कार्पेट पर वह पर्पल लिपस्टिक में नज़र आईं थीं और उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रॉल कर लिया गया था। हालांकि इस फेस्टिवल में सोनम का कैसा लुक होगा , इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

आगे...



ऐश्वर्या राय 19-20 मई को और सोनम कपूर 21-22 मई को रेड कार्पेट पर नज़र आएंगी। इन तीनों बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के अलावा हॉलीवुड एक्ट्रेस जुलियन मूर और ईवा लॉन्गोरिया भी लोरियल पेरिस का प्रतिनिधत्व करेंगी। इन तीनों के अलावा श्रुति हसन भी यहां अपनी अपकमिंग फिल्म संघामित्रा (Sangamithra )को लेकर दिखाई देने वाली हैं।

आगे...



आगे...



suman

suman

Next Story