×

बहन की गोद भराई में EX-GF के साथ दिखे सलमान, किस करते आए नजर

Admin
Published on: 17 Feb 2016 6:50 AM GMT
बहन की गोद भराई में EX-GF के साथ दिखे सलमान, किस करते आए नजर
X

मुंबई: पिछले दिनों सलमान अपनी बहन अर्पिता की गोद भराई की रस्म को बहुत इंजॉय करते दिखे। गोद भराई की रस्म का आयोजन खान फैमिली ने होटल ताज लैंड्स एंड में किया। इस कार्यक्रम में सलमान अपने गाने‘ओ ओ जाने जाना’ पर जमकर थिरके। इस सेरेमनी में बॉलीवुड की बहुत सी सेलिब्रेटी दिखी। सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी भी पार्टी में मौजूद थी। सलमान खान उन्हें सी-ऑफ करने पहुंचे थे। पार्टी में दोनों एक दूसरे को किस करते भी नजर आए।

कई सेलेब्स भी हुए शामिल: इस पार्टी में सलमान खान, सोहेल खान, सलीम खान, हेलन, सलमा खान, अलविरा समेत खान फैमिली के लगभग सभी मेंबर्स थे, लेकिन अरबाज और मलाइका कहीं नजर नहीं आए। इसके अलावा शिल्पा शेट्टी, अनुष्का शर्मा, एली अवराम, स्नेहा उलाल, डायरेक्टर कबीर खान, रितेश देशमुख, वहीदा रहमान, फोटोग्राफर डब्बू रतनानी भी पार्टी के गेस्ट बने।

अर्पिता ने इंस्ट्राग्राम पर शेयर की फोटो: अर्पिता खान ने कुछ खास फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की, इस फोटो में वो, जेनेलिया डिसूजा और कांची कॉल के साथ बेबी बम्प फ्लॉन्ट करती दिखाई दी। उन्होंने लिखा, “Two of the sweetest girlies I know,love them @geneliad @kanchikaul thank you for coming and celebrating our special day with us.”

[su_slider source="media: 9845,9846,9853,9851,9850,9854,9856,9849,9848,9847,9844,9838,9839,9840,9841,9842,9843,9837,9836,9835,9834,9833,9832,9829,9830,9831,9827,9826,9821,9824,9825,9828" width="620" height="440" title="no" pages="no" mousewheel="no" autoplay="0" speed="0"] [/su_slider]

Admin

Admin

Next Story