×

Celebrity Deaths 2022: लता मंगेशकर से लेकर सिद्धू मुसेवला तक, साल 2022 में इन सितारों ने कहा अलविदा

Celebrity Deaths 2022: हम आपके लिए एक लिस्ट लेकर आये हैं जिसमे बॉलीवुड की उन हस्तियों के नाम शामिल हैं जो 2022 में इस दुनिया से विदा हो गए।

Shweta Srivastava
Published on: 4 Dec 2022 1:40 AM GMT
New Year 2022
X

New Year 2022 (Image Credit-Social Media)

Celebrity Deaths 2022: साल 2022 जाने वाला है और साल 2023 को लोग काफी धूम धाम से मनाएंगे लेकिन वहीँ बीते साल के इस जश्न में कई सितारे ऐसे भी थी जो हमें अलविदा कहकर चले गए। संगीत के दिग्गजों से लेकर लोकप्रिय अभिनेताओं तक, उनकी मृत्यु ने सभी को झंकझोर दिया, जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती। यहाँ हम आपके लिए एक लिस्ट लेकर आये हैं जिसमे बॉलीवुड की उन हस्तियों के नाम शामिल हैं जो 2022 में इस दुनिया से विदा हो गए।

बॉलीवुड सितारे जिन्होंने 2022 में कहा अलविदा

लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar)

Lata Mangeshkar (Image Credit-Social Media)

स्वर कोकिला लता मंगेशकर की सुरीली आवाज़ का तो हर कोई दीवाना रहा है। उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को अपना विशेष योगदान दिया। उनका देहांत 6 फरवरी, 2022 में हुआ था। उनका जाना फिल्म इंडस्ट्री के लिए सबसे बड़ा नुक्सान है। 28 दिनों से निमोनिया और COVID-19 से पीड़ित रहने के बाद उनकी मृत्यु हो गयी।

बप्पी लेहरी (Bappi Lahiri)

Bappi Lahiri (Image Credit-Social Media)

बप्पी दा के नाम से मशहूर संगीतकार बप्पी लेहरी 15 फरवरी, 2022 को इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए। उन्होंने केवल बॉलीवुड में बल्कि बंगाली, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में भी बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट फिल्में दी थीं। उनके गीत इक्कीसवीं सदी में भी लोकप्रिय रहे। मुंबई में ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया से उनका निधन हो गया था।

केके (KK)

KK (Image Credit-Social Media)

केके, या कृष्णकुमार कुन्नत, एक प्रमुख भारतीय पार्श्व गायक थे। उन्होंने 31 मई, 2022 को दक्षिण कोलकाता के नज़रुल मंच सभागार में एक लाइव संगीत कार्यक्रम दिया, उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वो हम सभी को अलविदा कहकर चले गए।

सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala)

Sidhu Moosewala (Image Credit-Social Media)

शुभदीप सिंह सिद्धू, जिन्हें सिद्धू मूसेवाला या सिद्धू मूसवाला के नाम से भी जाना जाता है, एक भारतीय संगीतकार, रैपर, गीतकार और अभिनेता थे, जिन्हें पंजाबी संगीत और सिनेमा में उनके काम के लिए जाना जाता है। 29 मई, 2022 को मानसा जिले के जवाहर गांव में अज्ञात हमलावरों ने मूसेवाला को उनकी कार पर हमला कर दिया और गोली मार कर उनकी हत्या कर दी थी।

राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastav)

Raju Srivastav (Image Credit-Social Media)

सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, जिन्हें राजू श्रीवास्तव और गजोधर भैया के नाम से भी जाना जाता है, एक इंडियन स्टैंडअप कॉमेडियन, अभिनेता और राजनीतिज्ञ थे, जिनकी मृत्यु 21 सितंबर 2022 को हुई थी। उनके जाने से नेटेरटेन्मेंट इंडस्ट्री पूरी तरह से हिल गयी थी।

अरुण बाली (Arun Bali)

Arun Bali (Image Credit-Social Media)

एक्टर अरुण बाली कई फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग की वजह से आज भी जाने जाते हैं। उनका निधन 7 अक्टूबर, 2022 को हो गया था। उन्होंने बड़ी संख्या में फिल्मों और टीवी शो किये हैं।

सिद्धांत वीर सूर्यवंशी (Siddhaanth Surryavanshi)

Siddhaanth Surryavanshi (Image Credit-Social Media)

जिम में वर्कआउट करने के दौरान टीवी एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का निधन हो गया था। एक्टर को कुसुम, वारिस और सूर्यपुत्र कर्ण जैसे टीवी शो में उनके अभिनय के लिए जाना जाता था।

विक्रम गोखले (Vikram Gokhle)

Vikram Gokhle (Image Credit-Social Media)

दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले का निधन 26 नवंबर 2022 को हुआ। उनके कई सारे ऑर्गन्स ने काम करना बंद कर दिया था जिसकी वजह से उनकी मृत्यु हो गयी।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story