×

चालापति राव ने महिलाओं के लिए की अभद्र टिप्पणी, नागार्जुन ने किया विरोध

suman
Published on: 24 May 2017 6:17 AM GMT
चालापति राव ने महिलाओं के लिए की अभद्र टिप्पणी, नागार्जुन ने किया विरोध
X

चेन्नई: अभिनेता अक्कीनेनी नागार्जुन ने दक्षिण भारतीय फिल्मों के अनुभवी अभिनेता चालापति राव द्वारा महिलाओं पर की गई टिप्पणी को अपमानजनक करार दिया। राव ने कहा था कि 'महिलाएं बिस्तर पर बेहतरीन साथी होने के लिए उपयुक्त हैं।' नागार्जुन ने मंगलवार को ट्विटर पर कहा, 'मैं फिल्मों और व्यक्तिगत रूप से हमेशा महिलाओं का सम्मान करता हूं। मैं निश्चित तौर पर चालापति राव की अपमानजनक टिप्पणी से सहमत नहीं हूं।'

आगे...

नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य की आगामी तेलुगू फिल्म 'रारंडोई वेदुका चुड्डम' के ऑडियो लांच पर चालापति राव से जब लोगों के जीवन में महिलाओं की भूमिका के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, 'महिलाएं बिस्तर पर अच्छी साथी के रूप में उपयुक्त हैं।' उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर राव की चौतरफा आलोचना की गई। कल्याण कृष्ण द्वारा निर्देशित 'रारंडोई वेदुक चुड्डम' शुक्रवार को रिलीज होगी। इसमें राकुल प्रीत सिंह भी प्रमुख भूमिका में हैं।

सौजन्य:आईएएनएस

suman

suman

Next Story