×

VIDEO: लोगों को खूब दीवाना बना रहा है ब्रावो और गेल का 'कंडोम वाला' गाना, आपने देखा?

By
Published on: 1 Nov 2016 7:48 AM GMT
VIDEO: लोगों को खूब दीवाना बना रहा है ब्रावो और गेल का कंडोम वाला गाना, आपने देखा?
X

chris gayle

मुंबई: 'चैंपियन' गाना सुनते ही लोगों को ब्रावो की मस्ती और उनके ठुमकों की याद आ जाती है। टी20 वर्ल्ड कप विनर टीम के खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो ने 'चैंपियन' गाने से एक बार फिर धूम मचा दी है। इस बार इस गाने का मजा और भी दोगुना होने जा रहा है क्योंकि इस गाने की नई सिरीज में अपनी धुंआधार बैटिंग से बॉलर्स के छक्के छुड़वाने वाले क्रिस गेल भी शामिल हैं। वैसे क्रिस गेल के 'गंग्नम स्टाइल' के मूव्स आज भी लोगों को याद हैं। बता दें कि यह गाना ‘स्कोर’ कंडोम के लिए बनाया गया है।

आगे की स्लाइड में जानिए कंडोम से जुड़े इस गाने में क्या है खास

gayle

ड्वेन ब्रावो और क्रिस गेल स्कोर ‘चैंपियन सीरिज’ के ब्रांड एम्बेसडर हैं। इतना ही नहीं जब से यह गाना रिलीज हुआ है, आईपीएल में रन बरसाने वाले ब्रावो और क्रिस गेल गूगल सर्च में भी खूब ट्रेंड कर रहे हैं। इस गाने में इन दोनों स्टार्स का नया लुक देखने को मिल रहा है। ‘स्कोर’ कंडोम के लिए बने इस गाने को अब तक दो लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस गाने में हिंगलिश का खूब यूज हुआ है। इस गाने को ‘स्कोर’ कंडोम कंपनी ने लोगों को कंडोम के फायदे बताते हुए सेक्स से जुड़ी समस्याओं से सचेत रखने के लिए बनाया है। इस गाने के व्यूवर्स लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं।

आगे की स्लाइड में देखिए ब्रावो और गेल का नया गाना

Next Story