×

'चंद्र नंदनी' से श्वेता बसु का हो रहा कमबैक, उनका साथ देंगे रजत टोकस

suman
Published on: 22 Sep 2016 6:08 AM GMT
चंद्र नंदनी से श्वेता बसु का हो रहा कमबैक, उनका साथ देंगे रजत टोकस
X

मुंबई : एक और हिस्टोरिकल सीरियल जल्द ही छोटे पर्दे पर अपनी जगह बनाने को तैयार है। इस कड़ी में नया सीरियल चंद्र नंदिनी का ग्रैंड लॉन्च मुंबई में किया गया। इसमें सीरियल से जुड़े स्टार पहुंचे। इस शो से कमबैक रही श्वेता बसु ने लॉन्चिंग के मौके पर लाइव परफॉर्मेंस दिया। इस मौके पर प्रोड्यूसर एकता कपूर भी मौजूद थी। मौर्य वंश के सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य के जीवन पर बने इस सीरियल को रियल लोकेशन में फिल्माया गया।

chandra-nandani33

जोधा अकबर के बाद एकता ने इस सीरियल के माध्यम से एक और हिस्टोरिकल लव स्टोरी दिखाने का मौका मिला है। इस सीरियल में रजत टोकस भी होंगे, जो एकता के सीरियल जोधा अकबर में लीड रोल प्ले कर रहे हैं।

वैसे रजत टोकस का हिस्टॉरिकल सीरियल्स के साथ संबंध बहुत पुराना है। जोधा अकबर के अलावा वो साल 2006 में आये शो में पृथ्वीराज चौहान के रोल में भी नजर आ चुके हैं। 2008 में धरमवीर नाम के शो में वो वीर का रोल प्ले करते नजर आए थे। वैसे शो की ग्रैंड लॉन्चिंग और एकता कपूर का नाम शो को कितनी बुलंदियों पर पहुंचाता है ये शो की टीआरपी ही बताएगी।

suman

suman

Next Story