×

Chandrashekhar Vaidya: 'रामायण' के 'आर्य सुमंत' चंद्रशेखर वैद्य का निधन

Chandrashekhar Vaidya: : 'रामायण' में आर्य सुमंत की भूमिका निभाने वाले अभिनेता चंद्रशेखर वैद्य का आज निधन हो गया।

Network
Newstrack NetworkPublished By Chitra Singh
Published on: 16 Jun 2021 8:37 AM GMT (Updated on: 16 Jun 2021 8:57 AM GMT)
Chandrashekhar Vaidya died
X

चंद्रशेखर वैद्य (डिजाइन फोटो- सोशल मीडिया) 

Chandrashekhar Vaidya: रामानंद सागर की 'रामायण' (Ramayan) में आर्य सुमंत ( Arya Sumant) की भूमिका निभाने वाले 98 वर्षीय अभिनेता चंद्रशेखर वैद्य (Chandrashekhar Vaidya) का आज निधन हो गया। उन्होंने अपनी आखिरी सांस मुंबई स्थित आवास में ली। खबर है कि चंद्रशेखर वैद्य की मृत्यु (Chandrashekhar Vaidya Death) से पहले किसी तरह की बीमारी नहीं थी। पिछले हफ्ते उन्हें बुखार होने के कारण क्रिटी केयर हॉस्पिटल (Criti Care Hospital) में सिर्फ एक दिन के लिए एडमिट कराया गया था।

चंद्रशेखर वैद्य के पोते विशाल शेखर ने बताया कि "उन्हें फीवर के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था, हालांकि वे एक दिन में ही स्वस्थ हो गए, इसलिए उन्हें डॉक्टर ने डिस्चार्ज कर दिया। वे चाहते थे कि वे अपनी अंतिम सांस अपने घर में लें। वैसे अस्पताल से आने के बाद घर पर उनकी पूरी देखभाल हो रही थी। आज जब सुबह हुई तो देखा गया कि दादा जी नींद में चल बसे।"

चंद्रशेखर वैद्य की फिल्में

बता दें कि चंद्रशेखर वैद्य 50 के दशक में जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर अपना करियर शुरू किया था। उन्होंने कई फिल्मों में लीड रोल भी निभाए थें। सन् 1953 में आई फिल्म 'सुरंग' में पहली बार चंद्रशेखर ने लीड रोल की भूमिका अदा की थी, जिसके बाद वे मस्ताना, स्ट्रीट सिंगर, काली टोपी लाल रुमाल जैसी फिल्मों में नजर आए।

रामायण में आर्य सुमंत की निभाई भूमिका

इसके बाद वे कई टीवी शो में भी दिखे, जिसमें से एक रामानंद सागर का शो 'रामायण' भी था। रामायण में चंद्रशेखर वैद्य को 'आर्य सुमंत' की भूमिका निभाने को मिली थी। उस वक्त चंद्रशेखर वैद्य की उम्र 65 वर्ष थी। रामानंद सागर और चंद्रशेखर वैद्य एक अच्छे मित्र थे। रामानंद के कहने पर ही चंद्रशेखर वैद्य ने रामायण में आर्य सुमंत की भूमिका निभाने के राजी हुए थे।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story