×

PHOTOS: शेफ संजीव ने किया ताज का दीदार, जमकर ली SELFIE

suman
Published on: 24 Sept 2016 8:36 AM
PHOTOS: शेफ संजीव ने किया ताज का दीदार, जमकर ली SELFIE
X

sanjeev-kapoor5

आगरा: आप आसानी से अंदाजा लगा सकते हैं कि जब वर्ल्ड फेमस शेफ संजीव कपूर ताजमहल की छांव में होंगे तो उनके मुंह से क्या निकलेगा। अगर अंदाजा नहीं लगा पाए तो हम आपको बताते हैं। जब संजीव ने ताज को करीब से देखा तो कहा-लाजवाब। मतलब लजीज व्यंजनों से वर्ल्ड के कोने-कोने में पहचाने जाने वाले संजीव को ताज भी उनके खाने की तरह ही जायकेदार और लाजवाब लगा।

आगे की स्लाइड्स में देखे संजीव कपूर की ताज के साथ सेल्फी.....

sanjeev-kapoor13

जमकर ली सेल्फी

जब सुबह-सुबह अपने मित्र के साथ संजीव ने आगरा में अपने फ्रेंड के साथ ताज का दीदार किया। दुनिया के सातवें अजूबे ताज को देखकर संजीव कपूर के हाथ सेल्फी के लिए बरबस उठ खड़े हुए। ना जाने कितनी सेल्फी और कितने वीडियो बनाए।

आगे की स्लाइड्स में देखे संजीव कपूर ने ताज को फेसबुक पर किया लाइव....

sanjeev-kapoor1

फेसबुक पर किया लाइव टेलीकास्ट

इसके बाद अपने फेसबुक जरिए ताज दीदार का लाइव टेलीकास्ट किया। इस दौरान उन्होंने ताज में जमकर सेल्फी ली और फोटो भी खिंचवाएं। संजीव कपूर ने ताज के सामने दुनिया की हर खूबसूरती को फीका बताया। कहा कि इससे खूबसूरत कोई भी चीज नहीं है।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें शेफ संजीव आगरा के किस डिश के दीवाने.....

sanjeev-kapoor

दालमोंठ-पेठा के कायल

उसके बाद आगरा के दाल-मौठ और पेठा की भी जमकर तारीफ की। कहा- यहां के दाल मोठ को मुंबई की भेल पूरी के साथ खायेंगे तो आपको क बेहतरीन स्वाद मिलेगा।

आगे की स्लाइड्स में देखें वीडियों क्या कहा संजीव ने ताज के आंगन में....

खाने में नहीं होती सरहदें

उन्होंने भारत-पाक के बीच चल रही खटास पर कहा कि राजनीतिक-धार्मिक रूप से भले ही अलग हो, लेकिन खाने के लिए कोई सरहद मायने नहीं रखती।

आगे की स्लाइड्स में देखे संजीव कपूर की सेल्फी.....

sanjeev

डिशेज को दें बेहतरीन नाम

संजीव के लिए जो दिखता है वहीं बिकता है। वैसे ही जो सुनने में अच्छा लगता है। उसे ही लोग लेना चाहते है। मतलब कि जो लाजवाब डिशेज हम बनाते-खाते है उसका नाम भी जायकेदार होना चाहिए जिसे सुनते ही मुंह में पानी आ जाएं। जैसे उन्होंने कहा कि दाल को अगर दाल मुस्कुराती, चावल को चावल-ए-उदार और देर से पकने वाली रोटी को रोटी-ए-इंतजार कहें तो लोगों को लगेगा जरूर इसमें कुछ खास है।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें क्यों कहा संजीव ने खाने का ना बनाए नियम.....

sanjeev-kapoor24

ना हो खाने का कोई नियम

संजीव कपूर कहते है कि खाने में हमेशा एक्सपेरिमेंट करना चाहिए। जैसे छोले भटूरे हर घर में बनाते हैं तो बेहतर होगा कि भटूरों को बड़ा बनाने के बजाय गोलगप्पों के साइज का बनाएं। इससे वे देखने में सुंदर और नए लगेंगे। रसगुल्लों की सब्जी ट्राय कर सकती हैं। उनका कहना था कि खाने में कोई रूल नहीं होता। पकाते वक्त खाना टेस्ट करके देखिए। जिस भी मसाले की कमी लगती है, तुरंत मिक्स कर दीजिए। कुकिंग से कभी डरें नहीं।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें संजीव कपूर के घर किचन का कौन है किंग.....

sanjeev-singh-56

घर में भी किचन किंग

संजीव का कहना है कि वे अपनी वाइफ के मुकाबले ज्यादा किचन में खाना बनाते हैं।

suman

suman

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!