×

चेतन भगत का विधु विनोद चोपड़ा पर आरोप- 'मुझे सुसाइड के करीब ढकेल दिया था'

लेखक चेतन भगत ने बॉलीवुड डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा पर सुसाइड के लिए फोर्स करने तक का इल्जाम लगाया है। उन्होंने ये आरोप ट्वीट के जरिये लगाया है। इतना ही नहीं चेतन ने सोशल मीडिया पर विधु विनोद चोपड़ा की पत्नी को खूब खरी खोटी भी सुनाई है।

Newstrack
Published on: 21 July 2020 3:31 PM GMT
चेतन भगत का विधु विनोद चोपड़ा पर आरोप- मुझे सुसाइड के करीब ढकेल दिया था
X

मुंबई: लेखक चेतन भगत ने बॉलीवुड डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा पर सुसाइड के लिए फोर्स करने तक का इल्जाम लगाया है। उन्होंने ये आरोप ट्वीट के जरिये लगाया है। इतना ही नहीं चेतन ने सोशल मीडिया पर विधु विनोद चोपड़ा की पत्नी को खूब खरी खोटी भी सुनाई है।

पूरा मामला कुछ यूं है कि लेखक चेतन भगत की हाल ही में फिल्म निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा की पत्नी और फिल्म क्रिटिक अनुपमा चोपड़ा से ट्विटर पर भिडंत हो गई।

दरअसल चेतन ने सुशांत सिंह राजपूत की लास्ट फिल्म दिल बेचारा की रिलीज के बारें में बोला कि इस फिल्म का रिव्यू करते वक्त क्रिटिक्स को काफी सावधान होकर लिखने की जरूरत है और उन्हें ओवर स्मार्ट बनने की जरूरत नहीं है।

सुशांत सिंह राजपूत: मैथेमैटिक्स गुरू ने उठाया सवाल, CBI जांच क्यूं नहीं चाहती सरकार





इस फेमस एक्ट्रेस ने सुशांत के सुसाइड को बताया था प्लांड मर्डर, पुलिस करेगी पूछताछ

अनुपमा ने दिया चेतन की बातों का जवाब

इस पर अनुपमा ने आगे आकर चेतन भगत की बात का जवाब दिया।

चेतन अनुपमा की बात से इतना ज्यादा नाराज हुए कि उन्होंने अनुपमा के पति विधु विनोद चोपड़ा पर सुसाइड के लिए फोर्स करने तक का आरोप लगा दिया।

चेतन यही नहीं रुके बल्कि उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत का समर्थन करते हुए फिल्म क्रिटिक्स को ये सलाह दी कि उन्हें एक्टर की फिल्म पर कुछ भी लिखते हुए थोड़ा सेंस्बिल होना होगा और ज्यादा ओवरस्मार्ट बन कर लिखने से बचना होगा।

सुशांत केस में कंगना से होगी पूछताछ

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में बांद्रा पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। पुलिस अब जल्द ही इस मामले में फिल्म एक्ट्रेस कंगना रनौत से पूछताछ करने की तैयारी में है।

बताया जा रहा है कि कंगना जब अपने होमटाउन से वापस लौटेंगी तो पुलिस उनसे पूछताछ के लिए सम्पर्क कर सकती है। पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए पहले ही नोटिस भेजा था। पुलिस इस मामले में अभी तक करीब 38 लोगों से सवाल –जवाब कर चुकी है।

मुंबई पुलिस ने हाल ही में इस मामले में यशराज प्रोडक्शन्स के चैयरमेन आदित्य चोपड़ा और मशहूर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली से भी पूछताछ की थी।

सुशांत की GF से रेप: बात मनवाने को आई थी ऐसी धमकी, तेजी से शुरू हुई जांच

Newstrack

Newstrack

Next Story