Chhath Puja 2022: महापर्व पर सुने भोजपुरी के कुछ छठ गीत, छठी मईया के भक्ति में और भी हो जाएंगे लीन

Chhath Puja 2022 Songs: छठ महापर्व के वर्त पर भोजपुरी गीतों का काफी महत्व होता है। इन ट्रेडिशनल छठ के गीतों की वजह से लोग त्योहार से काफी जुड़ाव और लगाव महसूस करते हैं।

Anushi Gupta
Published on: 29 Oct 2022 6:02 AM GMT (Updated on: 29 Oct 2022 4:33 PM GMT)
Chhath Puja 2022
X

छठ पूजा (photo: social media ) 

Chhath Puja 2022: आपको बता दें कि कल से नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व के चार दिन तक चलने वाले इस त्योहार की शुरुआत हो गई है। वहीं आज 29 अक्टूबर को खरना होगा। इसके अगले दिन 30 अक्टूबर की शाम को पहली अर्घ्य दिया जाएगा और 31 अक्टूबर को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।

बता दें कि त्योहार के शुरूआत के साथ छठी मईया के गानों से भी पूरा एनवायरमेंट शुद्ध और गूंज रहा है। इसके साथ ही घाटों और घरों में छठी मईया के भोजपुरी सोंग्स की धमाल मची हुई है। साथ ही छठ के सभी गाने लोगों को उनके परंपरा से जोड़ते हैं। चलिए यहां जानते हैं खरना के दिन आप कौन से भोजपुरी गीतों का आनंद उठा सकते हैं।

सोना सट कुनिया, हो दीनानाथ

भोजपुरी इंडस्ट्री की फेमस सिंगर शारदा सिन्हा की मधुर आवाज में गाया गीत सोना सट कुनिया, हो दीनानाथ काफी पॉपुलर सॉन्ग है। आप इस गाने को खरना के दिन सुनकर त्योहार का मजा दोगुना कर सकते हैं।

कांच ही बांस के बहंगिया

छठ के इस पावन पर्व में अक्सर घाटों पर अनुराधा पौडवाल की आवाज में गाया गीत 'कांच ही बांस के बहंगिया' सुनने को मिलता है। साथ ही ये छठ पर्व का बहुत ही खास गाना है। इस गाने को महिलाएं भी खूब गाती हैं और बेहद पसंद भी करती हैं।आप खरना के दिन इसे सुन सकते हैं।

जल्दी उग आज आदित गोसाईं

इस भोजपुरी छठ सॉन्ग को पॉपुलर भोजपुरी सिंगर और एक्टर पवन सिंह ने गाया है। वहीं पवन सिंह का यह गाना भी छठ के पावन मौके पर खूब सुनाई देता है। वहीं इस गाने के बोल राइटर मनोज मतलबी ने लिखा है। आप इस गाने को खरना पर सुनते हुए भी त्योहार की रौनक को बढ़ा सकते हैं।

छठी मईया सुन ली पुकार

बता दें कि छठ को लेकर बनाए गए इस छठ गाने को अंजली भारद्वाज ने गाया है और इसे विनय निखिल ने लिखा है। ये नया गाना भी घरों और घाटों पर छठ के दौरान काफी बजाया जाता है। ऐसे में खरना पर आप भी इसे जरूर अपनी प्लेलिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

छपरा छठ मनाएंगे

पॉपुलर भोजपुर सिंगर खेसारी लाल यादव का छठ वर्त को लेकर गाए इस गाने को खेसारी लाल के फैंस बहुत पसंद करते हैं। वहीं इसे मॉर्डन तरीके से बनाया गया है और इस गाने में छठ पर्व को मनाने के बारे में बताया गया है।


Anushka Rati

Anushka Rati

Next Story