TRENDING TAGS :
Chhatrapati Shivaji Maharaj फिल्म से Rishab Shetty का धांसू लुक वायरल, निभाएंगे ये खास किरदार
Chhatrapati Shivaji Maharaj Film: ऋषभ शेट्टी बहुत ही जल्द आने वाली छत्रपति शिवाजी महाराज नामक फिल्म में दिखाई देंगे, जिसका फर्स्ट लुक पोस्टर रिवील कर दिया गया है।
Chhatrapati Shivaji Maharaj Film First Look Poster
Rishab Shetty Film Chhatrapati Shivaji Maharaj: कांतारा जैसी बेहतरीन फिल्म से दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद अभिनेता और फिल्ममेकर ऋषभ शेट्टी अपनी नई फिल्म के साथ एक बार फिर धूम मचाने के लिए तैयार हैं, जी हां! ऋषभ शेट्टी बहुत ही जल्द आने वाली द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज नामक फिल्म में दिखाई देंगे, जिसका फर्स्ट लुक पोस्टर आज रिवील कर दिया गया है। पोस्टर में अभिनेता ऋषभ शेट्टी का दमदार लुक दिखाई दे रहा है, चलिए आपको भी दिखाते हैं।
छत्रपति शिवाजी महाराज मूवी फर्स्ट लुक पोस्टर (Chhatrapati Shivaji Maharaj Film First Look Poster)
14 फरवरी को रिलीज हुई विक्की कौशल की फिल्म छावा सिनेमाघरों में तांडव मचाई हुए है, जिसकी कहानी संभाजी महाराज पर आधारित है, वहीं अब विक्की कौशल के बाद अभिनेता ऋषभ शेट्टी शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म लेकर आ रहें हैं, जिसका धमाकेदार पोस्टर आज खास दिन पर रिवील किया गया है। दरअसल आज छत्रपति शिवाजी महाराज की 395वीं जयंती मनाई जा रही है, इसी खास दिन पर द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज का पोस्टर रिवील किया गया है।
बताते चलें कि ऋषभ शेट्टी द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाते दिखाई देंगे। पोस्टर को ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है, जिसमें ऋषभ शेट्टी मां दुर्गा के सामने सीना चौड़ा किए खड़े नजर आ रहें हैं। फिल्म का पोस्टर बेहद दमदार है। पोस्टर को बहुत ही धमाकेदार प्रतिक्रिया मिल रही है।
कब रिलीज होगी ये फिल्म (Chhatrapati Shivaji Maharaj Film Release Date)
ऋषभ शेट्टी की फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज में और कौन से कलाकार होंगे, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। इस फिल्म का निर्देशन संदीप सिंह कर रहें हैं। फिल्म को बहुत ही बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है, जी हां! इस ग्लोबल तौर पर रिलीज किया जाएगा। बता दें कि द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज 21 जनवरी 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी, इसे हिंदी, कन्नड़, मराठी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और बंगाली भाषा में रिलीज किया जाएगा।