×

Christmas 2022: जानिए दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान और बाकि बॉलीवुड सेलेब्स कहाँ मनाते हैं अपनी क्रिसमस पार्टी

Christmas 2022 Celebration Bollywood: आइये जानते हैं कि हमारे पसंदीदा बॉलीवुड सेलेब्स क्रिसमस पार्टी कहाँ एन्जॉय करते हैं और क्या है उनका फेवरेट पार्टी हॉटस्पॉट।

Shweta Srivastava
Published on: 25 Dec 2022 1:28 AM GMT (Updated on: 25 Dec 2022 1:28 AM GMT)
Christmas 2022
X

Christmas 2022 (Image Credit-Social Media)

Christmas 2022 Celebration Party Bollywood: क्रिसमस का त्यौहार है और इसी के साथ हर कोई अपने हॉलिडे प्लान में व्यस्त हो गया है। जहाँ कुछ लोग देश से बाहर छुट्टियां बिताना पसंद करते हैं, वहीँ कुछ घर पर दोस्तों और परिवार के साथ घूमना ज़्यादा पसंद करते हैं। वहीँ आइये जानते हैं कि हमारे पसंदीदा बॉलीवुड सेलेब्स क्रिसमस पार्टी कहाँ एन्जॉय करते हैं और क्या है उनका फेवरेट पार्टी हॉटस्पॉट।

बॉलीवुड सेलेब्स और उनके मनपसंद हॉलिडे हॉटस्पॉट के लिए उनका प्यार कुछ ऐसा है जिससे हम सभी वाकिफ हैं। कल क्रिसमस है और हमे पूरी उम्मीद है कि बी-टाउन के सितारे अपनी पसंदीदा जगह पर एक बेहतरीन छुट्टी बिताने के लिए जा रहे हैं या घर पर एक पार्टी की प्लानिंग कर रहे हैं।

आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, कैटरीना कैफ और कई सेलेब्स टिनसेल टाउनर्स न्यूयॉर्क में पार्टी करना पसंद करते हैं। इस बीच, अपने लेटेस्ट सांग बेशरम रंग से सबके बीच चर्चा का विषय बनने वालीं दीपिका पादुकोण को मेक्सिको जाना पसंद है जबकि उनके पठान को- स्टार शाहरुख खान दुबई जाना पसंद करते हैं। जहां कुछ सितारे विदेश जाना पसंद करते हैं, वहीं कुछ ऐसे भी सेलेब्स हैं जो घर पर रहना पसंद करते हैं।

बॉलीवुड सितारों के क्रिसमस पार्टी हॉटस्पॉट

शाहरुख खान (Shahrukh Khan)

Christmas 2022 (Image Credit-Social Media)

बॉलीवुड के बादशाह को दुबई बहुत पसंद है। ये उनका सबसे पसंदीदा हॉलिडे स्पॉट भले ही नहीं है, लेकिन उनमें से एक ज़रूर है। पठान एक्टर के पास सुंदर मिडिल ईस्टर्न सिटी में एक घर भी है और अक्सर वो वहां मौज-मस्ती के लिए जाते हैं।

कैटरीना कैफ (Katrina Kaif)

Christmas 2022 (Image Credit-Social Media)

बॉलीवुड एक्ट्रेस न्यूयॉर्क में छुट्टियां मनाना पसंद करती है, उन्होंने अपना पहला क्रिसमस अपने हस्बैंड विक्की कौशल के साथ मनाया था। इस साल इस कपल ने अपने दोस्तों और परिवार को अपने नए घर में इन्वाइट किया है । यहां तक ​​कि साल 2020 में यानी शादी से पहले कैट ने अपने घर पर ग्रैंड पार्टी दी थी। तो, ऐसा लगता है कि दिवा का पसंदीदा हॉटस्पॉट होम स्वीट होम है।

कपूर परिवार (Kapoor Family)

Christmas 2022 (Image Credit-Social Media)

पूरा 'कपूर' परिवार एक साथ क्रिसमस सेलिब्रेशन करना पसंद करता है। इस साल भी करीना, रणबीर से लेकर अरमान जैन और सभी, पूरा परिवार एक दूसरे के साथ मस्ती भरा समय बिताने के लिए इकट्ठा होगा। हर साल, परिवार ऐसे ही गेट टुगेदर की प्लानिंग करता है और छुट्टी मनाता है।

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)

Christmas 2022 (Image Credit-Social Media)

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण फिलहाल फीफा ट्रॉफी का अनावरण करके आज भारत लौट आईं हैं। उन्हें मेक्सिको बेहद पसंद है। इसके अलावा वो फ्रेंच रिवेरा से भी प्यार करती है। दीपिका के पास क्रिसमस पार्टी के लिए वैसे कोई निश्चित हॉटस्पॉट नहीं है, लेकिन उन्हें रिलैक्स करके छुट्टी मनाना पसंद है और वो अपने व्यस्त जीवन और कार्यक्रम से कुछ समय रिलैक्स करके बिताना काफी हैं। ;फिलहाल इस बार वो क्रिसमस अपने पति और परिवार के साथ घर में मनने की प्लानिंग कर रहीं हैं।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story