×

Christopher Nola Oscar: आज तक Christopher Nolan ने कितने ऑस्कर अवॉर्ड जीते है, जानिए

Christopher Nolan Oscars Awards 2024: निर्देशक Christopher Nolan ने रविवार रात को "ओपेनहाइमर" के निर्देशन के लिए अवॉर्ड जीता है, जानिए अब उन्होंने कितनी बार ऑस्कर जीता है....

Jyotsna Singh
Published on: 11 March 2024 9:06 AM GMT
Christopher Nolan Oscars Win
X

Christopher Nolan Oscars Win

Christopher Nolan Oscars Awards 2024: क्रिस्टोफर नोलन (Christopher Nolan) ने अपने पूरे करियर में, नोलन ने "डार्क नाइट" त्रयी और "इंटरस्टेलर" जैसी आलोचनात्मक और व्यावसायिक हिट फ़िल्में बनाई हैं। लेकिन रविवार की रात क्रिस्टोफर नोलन के लिए काफी खास रही है। बता दे कि क्रिस्टोफर नोलन को उनकी "ओपेनहाइमर" के निर्देशन व सर्वश्रेष्ठ चित्र के लिए ऑस्कर (Oscar 2024 Winner) मिला है।

अभी तक Christopher Nolan ने कितने ऑस्कर जीते है (How many Oscars did Christopher Nolan win) -


बता दे कि 53 साल (Christopher Nolan Age) के ब्रिटिश निर्देशक ने अपने पूरे करियर में कई फिल्मे बनाई है। लेकिन अभी तक उनको किसी भी फिल्म के लिए ऑस्कर नहीं मिला था। लेकिन साल 2024 में यानि रविवार की रात को Christopher Nolan को ओपेनहाइमर" के निर्देशन के लिए अपना पहला ऑस्कर और फिर सर्वश्रेष्ठ चित्र के लिए दूसरा ऑस्कर मिला है। Oscars 2024 में ओपेनहाइमर (Oppenheimer) ने कुल सात पुरस्कार जीते है। जिसमें सिलियन मर्फी (Cillian Murphy) के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और रॉबर्ट डाउनी जूनियर (Robert Downey Jr) के लिए सहायक अभिनेता का अवॉर्ड शामिल है। "ओपेनहाइमर" (Oppenheimer) वैश्विक स्तर पर $957 मिलियन के साथ बॉक्स ऑफिस पर 2023 की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है।

Christopher Nolan की कुल कितने मूवीज ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुई-

बता दे कि Christopher Nolan की 2017 में "डनकर्क" के निर्देशन के लिए और 2010 में "इंसेप्शन" के लिए मूल पटकथा के लिए और 2001 में "मेमेंटो" के लिए नॉमिनेट किया गया था। लेकिन उनको इन फिल्मों के लिए ऑस्कर से सम्मानित नहीं किया गया था।

क्रिस्टोफर नोलन की पहली सफल फिल्म (What was Christopher Nolan's first successful movie)-

क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म "मेमेंटो (Memento) उनकी पहली सफल मूवी है। जिसको 2001 में ऑस्कर के लिए नॉमिनेट भी किया गया था।

क्रिस्टोफर नोलन मूवी (Christopher Nolan Movies)-

  • क्रिस्टोफर नोलन की अभी तक कुल 12 फिल्में
  • फॉलोईंग (Following (1998) )
  • इंसोमनिया (Insomnia (2002))
  • द डार्क नाइट राइजेज (The Dark Knight Rises (2012))
  • बैटमैन बिगिन्स (Batman Begins (2005))
  • टेनेट (Tenet (2020))
  • मेमेंटो ( Memento (2000))
  • इन्सेप्शन (Inception (2010))
  • इंटरस्टेलर (Interstellar (2014))
  • द प्रेस्टीज (The Prestige (2006))
  • द डॉर्क नाइट (The Dark Knight (2008))
  • डनकर्क (Dunkirk (2017))
  • ओपनहाइमर( Oppenheimer (2023))

क्रिस्टोफर नोलन नेटवर्थ (Christopher Nolan Net worth)-

क्रिस्टोफर नोलन हॉलीवुड के सबसे प्रसिद्ध डायरेक्टर्स में से एक है। उनकी आजतक की कुल 12 फिल्मों में से तीन फिल्मों को ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किया गया है। जिसमें से इस बार उनकी फिल्म ओपनहाइमर पूरी तरह से ऑस्कर की दुनिया में छाई हुई थी। यदि हम क्रिस्टोफर नोलन के कुल नेटवर्थ की बात करे तो उनकी कुल नेटवर्थ रिपोर्ट्स के अनुसार $250 मिलियन है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story