×

चुनरी बदलकर दूर कर दुश्मनी- भारत और पाकिस्तान

सोशल मीडिया पर हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो में संदेश दिया गया है, जो पाकिस्तान और भारत के साझा रिश्तों पर बनाया गया है।

Vidushi Mishra
Published on: 11 April 2019 9:24 AM GMT
चुनरी बदलकर दूर कर दुश्मनी- भारत और पाकिस्तान
X

मुम्बई: इस वीडियो के बोल भले ही पंजाबी हो, लेकिन सुनने में इतना अच्छा लगता हैं कि सुनने वाला खुद व खुद समझ ही जाता है।

वीडियो में पाकिस्तानी कलाकारा बुशरा अंसारी ने अपनी बहन की लिखी हुई पंजाबी कविता पर अभिनय किया है।

वैसे भी इस बीच भारत और पाकिस्तान के बीच काफी तनाव बढ़ा था। जिसके बाद दोनों देश के कई लोगों ने सोशल मीडिया पर शांति की अपील की थी।

यह भी देखे :दुनिया में कोई पाकिस्तान को घास डालने वाला नहीं है: पीएम मोदी

विडियो के बोल हैं-

पंजाबी कहती है, हमारे देश में कुछ बवाल चल रहा है। तब पाकिस्तानी कहती है, अरे ये तो सब सियासी खेल है। जब के सारे लोग एकसमान दिखते हैं, पर फिर हम अलग क्यों हैं। फिर पंजाबी कहती है, टीवी वाले कहते हैं तू मेरी दुश्मन है। तब पाकिस्तानी बोली हाय मैं भी यही सोची की मेरी दुश्मन हैं।फिर दोनों कहती हैं, ये तेरा पाकिस्तान है, ये मेरा हिन्दुस्तान हैं।

वीडियो के आखिर में दोनो जंग की याद करके दुखी हो जाती हैं, और फिर एक-दूसरे की चुनरी बदलकर दुश्मनी खत्म कर लेती हैं।

यह भी देखे: शुरुआती कारोबार में रुपया 9 पैसे कमजोर

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story