×

दिग्गज गायिका प्रभा अत्रे ने कहा दुनिया को अलविदा, दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

Prabha Atre Passed Away: क्लासिकल सिंगर प्रभा अत्रे का निधन हो गया है। शनिवार सुबह दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इससे पहले ही उनका निधन हो गया था।

Ruchi Jha
Written By Ruchi Jha
Published on: 13 Jan 2024 1:35 PM IST (Updated on: 13 Jan 2024 1:56 PM IST)
दिग्गज गायिका प्रभा अत्रे ने कहा दुनिया को अलविदा, दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन
X

Prabha Atre Passed Away: मशहूर दिग्गज क्लासिकल सिंगर प्रभा अत्रे का शनिवार की सुबह निधन हो गया है। 92 साल की उम्र में सिंगर का निधन दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ है। हार्ट अटैक के बाद उन्हें तुरंत पुणे के दिनानाथ मंगेशकर हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही प्रभा अत्रे अपनी जिंदगी की जंग हार चुकी थीं। बता दें कि जल्द ही प्रभा एक कार्यक्रम का हिस्सा बनने वाली थीं, लेकिन इससे पहले ही उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

दिल का दौरा पड़ने से हुआ प्रभा का निधन

प्रभा अत्रे की आवाज के करोड़ों दीवाने थे। उनके जाने से उनके फैंस को काफी सदमा पहुंचा है। प्रभा अत्रे की प्रतिभा का जवाब नहीं था, उन्होंने अपने करियर में शिक्षाविद, शोधकर्ता, संगीतकार और लेखिका के तौर पर काफी बेहतरीन काम किया है। विज्ञान और कानून में स्नातक करने के बाद प्रभा अत्रे ने संगीत में डॉक्टरेट की उपाधि भी हासिल की थी, उन्हें कई बड़े पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया था। उन्हें पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण से भी नवाजा जा चुका है।

वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर हैं प्रभा देवी

प्रभा अत्रे के पास सिंगल स्टेज में 11 बुक रिलीज करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। उन्होंने 18 अप्रैल 2016 को नई दिल्ली के इंडिया हेबिटेट सेंटर में म्यूजिक पर लिखी गईं हिंदी और अंग्रेजी भाषा की 11 बुक लॉन्च की थीं। बता दें कि म्यूजिक कंपोजिशन पर लिखी गईं उनकी तीन बुक स्वरागिनी, स्वरारांगी और स्वरंजनी काफी पॉपुलर हैं। अल्का जोगलेकर, चेतन बनावत जैसे कई सिंगर इनके शिष्य रह चुके हैं। प्रभा अत्रे ऑल इंडिया रेडियो की फॉर्मर असिस्टेंड प्रोड्यूसर और ए-ग्रेड ड्रामा आर्टिस्ट भी रह चुकी हैं।

कब होगा प्रभा अत्रे का अंतिम संस्कार?

अब प्रभा अत्रे के निधन से म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है। सोशल मीडिया पर भी उन्हें श्रद्धांजलि दी जाने लगी है। वहीं, सिंगर के परिवार के कई सदस्य विदेशों में भी रहते हैं। अब उनके आने के बाद ही प्रभा अत्रे का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Senior Content Writer

पत्रकारिता क्षेत्र में मुझे लगभग 3 साल का अनुभव है, जिसमें मैंने बहुत कुछ सीखा है और अभी भी बहुत कुछ सीखना बाकी है। शुरुआत से ही बॉलीवुड जगत से मुझे बहुत लगाव था। लिखने और कहानी गढ़ने का शौक शुरु से ही था, जिसकी चाह में मैंने हिंदी पत्रकारिता और जनसंचार/मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन और मास्टर्स डिप्लोमा हासिल किया। अब मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए 'NewsTrack' के साथ जुड़ी हुई हूं, यहां मैं मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में लिखती हूं।

Next Story