×

WOW:नए अवतार में यो यो हनी सिंह ने किया कमबैक, 'मखना' को मिले दो मिलियन व्यूज

suman
Published on: 23 Dec 2018 5:19 AM GMT
WOW:नए अवतार में यो यो हनी सिंह ने किया कमबैक, मखना को मिले दो मिलियन व्यूज
X

जयपुर : एक लंबे अरसे से दूर रहे यो यो हनी सिंह के कमबैक सॉन्ग मखना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने को महज 24 घंटों में 19 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया है। इससे पहले इस गाने का टीजर रिलीज क‍िया गया था। इसे यूट्यूब पर काफी अच्‍छा रिस्‍पॉन्‍स मिला था। मखना गाने में यो यो हनी सिंह इस वीड‍ियो में एक बिल्कुल नए अवतार में नजर आ रहे हैं। ये गाना भारत में नंबर एक पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, वर्ल्ड चार्ट में ये गाना नंबर 13 पर ट्रेंड कर रहा है। इसके अलावा इस गाने को सबसे तेजी से दो मिलियन व्यूज मिले हैं।

यो यो हनी सिंह के अलावा इस गाने को नेहा कक्कड़ ने भी आवाज दी है। इस गाने में लैटिन मूल से रेगेटन बीट्स तक के टच को यूज क‍िया गया है। इस गाने की शूटिंग क्यूबा में हुई है। इस गाने के लिए हनी सिंह ने स्पेशली दस महीने तक अपने बालों को बढ़ाया है। हनी सिंह 1 दिसंबर की दीपिका-रणवीर के मुंबई रिसेप्शन में शामिल हुए थे। बीमारी के बाद ये हनी सिंह का पहला पब्लिक अपीयरंस था। इस दौरान उनका वजन काफी बढ़ा हुआ लग रहा था। हनी सिंह पिछले काफी वक्त से डिप्रेशन के शिकार थे। एक इंटरव्यू में कहा था- 18 महीने मेरी जिन्दगी का सबसे खराब वक्त था। इस दौरान मैं पूरे समय नोएडा में अपने घर में रहा। सचाई यह है कि मैं बाइपोलर डिसऑर्डर से पीड़ित था। इसका इलाज 18 महीने तक चला।हनी सिंह ने इस साल डिप्रेशन के बाद वापसी की थी। इस साल, हनी सिंह ने फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' से 'दिल चोरी साड्डा' के साथ वापसी की है। इस गाने को यूट्यूब पर लगभग 350 मिलियन से अधिक व्यूज मिला है।इसके अलावा हनी सिंह ने हाल ही में शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी अभिनीत उर्वशी-उर्वशी का रीक्रिएटेड वर्जन भी रिलीज किया था।

suman

suman

Next Story