×

Comedian Bharti Singh: भारती का सामने आया धमाकेदार ट्रांसफॉर्मेशन, 17 घंटे तक कुछ नहीं खातीं

Comedian Bharti Singh: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा 37 वर्षीय कॉमेडियन भारती सिंह धमाकेदार ट्रांसफार्मेशन में नज़र आ रही हैं।

Meghna
Written By MeghnaPublished By Shweta
Published on: 7 Sep 2021 2:49 PM GMT
भारती सिंह
X

भारती सिंह (डिजाइन फोटो सोशल मीडिया)

Comedian Bharti Singh: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा 37 वर्षीय कॉमेडियन भारती सिंह धमाकेदार ट्रांसफार्मेशन में नज़र आ रही हैं। 'चबी बबली' फिगर को लेकर अकसर लोगों द्वारा मज़ाक उड़ाए जाने के बाद भारती सिंह ने जिस लुक में खुद को बदला है वो सभी के लिए एक प्रेरणा है अकसर द कपिल शर्मा शो और अन्य रियलिटी शोज़ में होस्ट के तौर पर नज़र आने वालीं कॉमेडियन भारती सिंह अपना वज़न घटाने के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। एक्ट्रेस ने एक साल में 15 किलो वज़न घटाया है और फर्क साफ नज़र आ रहा है। हाल ही में एक इंटरव्यू में भारती ने अपना वज़न घटाने की पूरी कहानी शेयर की है।

बता दें कि भारती सिंह ने 'टाइम्स ऑफ इंडिया' के साथ इंटरव्यू में खुलासा किया है कि वो 17 घंटे तक अन्न का एक दाना तक नहीं छूतीं। उन्होंने बताया, "हां, मैं 91 किलो से 76 किलो पर आ गई हूं। मैं भी हैरान हूं कि मैंने इतना वज़न कम किया है, लेकिन मैं उतनी ही खुश हूं क्योंकि मैं स्वस्थ और फिट महसूस कर रही हूं।

अब सांस नहीं चढती और हलका हलका महसूस होता है। मेरी डायबिटीज़ और अस्थमा भी कंट्रोल में आ गए हैं। मैं इंटरमिटेंट फास्टिंग फॉलो कर रही हूं। मैं शाम 7 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच खाना नहीं खाती। मैं दोपहर 12 बजे के बाद खाने पर टूट पड़ती हूं। मेरा शरीर शाम 7 बजे के बाद रात का खाना स्वीकार नहीं करता है। मैंने 30-32 साल बहुत खाना खाया है और उसके बाद एक साल अपना शरीर को समय दिया तो शरीर ने सब स्वीकार किया।"

खुद पर गर्व है

उन्होंने आगे बताया, "मैं अब एक अच्छी लड़की बन गई हूं। लॉकडाउन ने हमें बहुत कुछ सिखाया है जिसमें परिवार का महत्व और खुद से प्यार करना भी शामिल है। आप हैं तो फैमिली है और काम है। अगर आप खुद से प्यार नहीं करेंगे तो कोई आपसे प्यार नहीं करेगा। बड़ा अच्छा लगता है अपने आप को प्यार करना और स्क्रीन पर देखना। मेरा शरीर बदल गया है। आज जब मैं खुद को देखती हूं, मेरा मुंह इतना पतला लगता है और खुद इतनी पतली लगती हूं। हालांकि मैंने एक बड़ी उपलब्धि हांसिल की है, मुझे खुद पर गर्व है।"

Shweta

Shweta

Next Story