×

OMG: शराब पिए कॉमेडियन कपिल शर्मा ने को-एक्टर सुनील ग्रोवर के साथ की ऐसी बदतमीजी कि...

By
Published on: 19 March 2017 9:37 AM GMT
OMG: शराब पिए कॉमेडियन कपिल शर्मा ने को-एक्टर सुनील ग्रोवर के साथ की ऐसी बदतमीजी कि...
X

kapil-sharma

मुंबई: अब इसे सफलता का नशा कहें या फिर दोस्ती की गहराई, इसके बारे में तो खुद कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर ही बता सकते हैं। कपिल शर्मा आजकल काफी चर्चा में हैं। एक तो उनका शो सफलता की सीढ़ियां चढ़ते जा रहा है, वहीं दूसरी ओर उनकी फिल्म 'फिरंगी' आने वाली है। पर हाल ही में उनका नाम जिस वजह से चर्चा में आया, उसका कारण आपको हैरान कर देगा।

जी हां, बताया जा रहा है कि हाल ही में कपिल शर्मा ने शराब पीकर टीम मेंबर्स के साथ बदतमीजी ही नहीं, जमकर गाली-गलौज भी की। ऐसा उन्होंने ऑस्ट्रेलिया से लौटते हुए फ्लाइट में किया। उन्होंने साथी सुनील ग्रोवर को जमकर गालियां भी दी। खबरें हैं कि कपिल शराब के नशे में जल्दी ही अपना आपा खो देते हैं और बदतमीजी करने लगते हैं।

क्या है पूरा मामला

खबरों के अनुसार हाल ही कपिल शर्मा अपनी टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया से फ्लाइट से वापस आ रहे थे, तभी रास्ते में उन्होंने अचानक साथी सुनील ग्रोवर को गालियां देना शुरू कर दिया। जिस पर सुनील ने सोचा कि कपिल भड़ास निकाल रहे हैं, थोड़ी देर में खुद ही शांत हो जाएंगे। पर ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। कुछ देर बाद कपिल और भी ज्यादा गुस्सा हो गए और तेज आवाज में गालियां देने लगे। उनकी गालियां फ्लाइट के केबिन में सुनाई देने लगी। हद तो तब हो गई, जब कपिल सुनील के साथ मारपीट पर उतर आए।

मौजूदा फ्लाइट अटेंडेंट्स ने दोनों के बीच बचाव किया। उन्होंने कपिल को पकड़ने की कोशिश की पर सुनील ग्रोवर ने उन्हें कपिल का शराबी बिहेवियर इग्नोर करने को कहा।

बता दें कि सुनील ग्रोवर 'द कपिल शर्मा शो' का एक इम्पोर्टेन्ट हिस्सा हैं और वह डॉक्टर गुलाटी, रिंकू भौजी सहित और भी कई रोल निभाते हैं।

आगे की स्लाइड में जानिए क्या कहना है अब कपिल का

फ्लाइट में सुनील ग्रोवर के साथ की गई बदतमीजी के बारे में कपिल शर्मा का कहना है कि उनके और सुनील ग्रोवर के बीच इस तरह की बातें होती रहती हैं। हमारे बीच कोई प्रॉब्लम नहीं है। हम लोगों के बीच ऐसा मजाक चलता रहता है और सब सही हो जाएगा। वहीं इस बारे में सुनील ग्रोवर का कहना है कि यह पर्सनल मैटर है और मुझे इस बारे में कुछ नहीं कहना है। शो छोड़ने वाली बात में कोई भी सच्चाई नहीं है।'

Next Story