×

दुल्हन बनी सुंगधा, ससुराल वालों के लिए बनाई पंजीरी

मशहूर कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले हाल ही में शादी के बंधन में बंध हैं। इस दौरान सुगंधा अपनी शादी की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

Network
Newstrack Network NetworkPublished By Shweta
Published on: 3 May 2021 4:13 AM GMT (Updated on: 3 May 2021 4:17 AM GMT)
सुगंधा और संकेत
X

सुगंधा और संकेत फोटो साभार इंस्टाग्राम

मुंबईः मशहूर कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले हाल ही में शादी के बंधन में बंध हैं। इस दौरान सुगंधा अपनी शादी की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जिसमें उनके फैंस दोनों कपल को खूब प्यार बरसा रहे हैं। इन दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बता दें कि हाल ही में सुगंधा के घर में सत्यनारायण की पूजा हुई है। जिसमें वह भोसले परिवार के लिए मिठाई बनाई हैं। यह एक रस्म का हिस्सा होता है। नई दुल्हन को दूल्हे और उसके परिवार के लिए कुछ मीठा पकाना होता है।

इस पूजा में दोनों कपल ने ट्रेडिशनल ड्रेस पहने हुई हैं। जहां एक ओर सुगंधा मिश्रा ने नौवारी साड़ी पहनी है और साथ में नथ और गजरा लगायी हुई हैं। तो वहीं, संकेत भोसले ने कुर्ता और पैजामा पहने हुए हैं। अपने नए घर के बारे में बात करते हुए और पूजा में भाग लेते हुए सुगंधा मिश्रा कहती हैं, 'मैं पारंपरिक महाराष्ट्रीयन तरीकों को समझ रही हूं और उन्हें विकसित कर रही हूं। मैं महाराष्ट्रीयन बाइको बनने के बारे में उत्साहित हूं।'

क्या कहा सुगंधा ने

इस अवसर पर सुगंधा ने कहा कि,'यह एक पारंपरिक पंजाबी मिठाई है, जिसे हम पूजा के दौरान बनाते हैं। इसे प्रसाद के रूप में परोसा जाता है। आखिरकार, मैंने एक महाराष्ट्रीयन मिठाई भी तैयार की। मेज पर पंजाबी और महाराष्ट्रीयन डिशेज दोनों थी।' इस दौरान दुल्हे राजा संकेत ने कहा कि,'मैं एक बिंदास और जिम्मेदार पति होने की नई भूमिका का पालन कर रहा हूं। मैंने सुगंधा मिश्रा को ऐसा करना का वादा किया है।' बता दें सुगंधा अपने ससुराल वालों के लिए पंजीरी बनाई हैं।

संकेत ने शादी को लेकर कही यह बात

कॉमेडियन संकेत ने शादी के बारे में बात करते हुए कहा कि,'शादीशुदा होना एक अद्भुत और खूबसूरत एहसास है। मैं अचानक से बेहद जिम्मेदार महसूस करता हूं। हम बहुत खुश हैं। हम मुंबई में अपने आगमन के बाद से घर पर अनुष्ठान में व्यस्त हैं' बता दें कि इनकी शादी 26 अप्रैल को हुई है।

Shweta

Shweta

Next Story