×

ऋषि कपूर के बयान पर भड़की कांग्रेस, पूछा- आखिर आप हैं कौन ?

By
Published on: 18 May 2016 10:43 AM GMT
ऋषि कपूर के बयान पर भड़की कांग्रेस, पूछा- आखिर आप हैं कौन ?
X

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर के विवादित ट्विटर पोस्ट पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीसी चाको ने ऋषि कपूर को आड़े हाथों लिया है और आरोप लगाते हुए कहा है कि कुछ लोग बीजेपी की गुड लिस्ट में शामिल होकर सुर्खियां बटोरना चाहते हैं इसलिए इस तरह से बकवास कर रहे हैं।

कांग्रेस लीडर पीसी चाको ने कहा

-कांग्रेस लीडर पीसी चाको ने ऋषि कपूर पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि आखिर आप होते कौन हैं।

-इंदिरा और राजीव गांधी को कुछ भी कहने वाले, ये दोनों सिर्फ कांग्रेस के नेता ही नहीं थे बल्कि देश के सच्चे भक्त थे।

-जिन्होंने देश के लिए अपनी जान की कुर्बानी दे दी, ये बात पूरा देश जानता भी है और मानता भी है।

-बेहतर होगा कि आप चुप रहिए और आपके कहने से ना तो किसी का नाम रखा जायेगा और ना ही बदला जाएगा।

-जिन लोगों ने देश के लिए कुछ किया है उनके नाम पर देश की किसी प्रॉपर्टी का नाम रखने पर शायद किसी को भी कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए क्योंकि इसमें कुछ भी गलत नहीं है।

यह भी पढ़ें ... ऋषि कपूर बोले- गांधी परिवार ने हर चीज को बाप का माल समझ रखा है

कांग्रेस लीडर संजय निरूपम ने भी किया पलटवार

-वहीं मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी के प्रमुख संजय निरूपम ने कहा है कि ऋषि कपूर राष्ट्र निर्माण में गांधी परिवार के योगदान के बारे में समझ नहीं पाए हैं।

-निरूपम ने ऋषि कपूर पर हमला बोलते हुए कहा कि कुछ लोग सत्ता की खातिर और अपने संकीर्ण नजरिए के कारण कुछ भी बोलते हैं।

-उन्होंने कहा कि मैंने देश में हवाई अड्डों की एक सूची उन्हें भेजी है जिनके नाम महाराणा प्रताप से लेकर शिवाजी महाराज और लाल बहादुर शास्त्री के नाम पर रखे गए हैं।

-यह कहना गलत है कि हर चीज का नाम गांधी परिवार के नाम पर रख दिया गया है।

-पूर्व एमपी निरूपम ने कहा कि हो सकता है कि ऋषि कपूर को महिला सशक्तिकरण और पंचायती राज के क्षेत्रों में राजीव गांधी की ओर से किए गए उत्कृष्ट कार्यों के बारे में पता नहीं हो।

बता दें, कि कांग्रेस नेता पीसी चाको और संजय निरूपम ने यह सब बातें एक्टर ऋषि कपूर द्वारा देश की जगहों और संस्थाओं के नाम गांधी-नेहरु परिवार के नाम पर रखे जाने पर उठाए गए सवाल के जवाब में कही हैं।

Next Story