×

IAS Abhishek Singh: DM दुर्गाशक्ति नागपाल के पति कॉन्ट्रोवर्शियल IAS अभिषेक सिंह के गणेश उत्सव में बजे अश्लील गाने, अक्षरा सिंह के साथ लगाये ठुमके

Akshara Singh at IAS Abhishek Singh Event: मनोरंजन की दुनिया के कुछ अभिनेताओं से ज्यादा तो उत्तर प्रदेश के जौनपुर शहर में रहने वाले अभिषेक सिंह सुर्खियों में छाएं रहते हैं।

Shivani Tiwari
Written By Shivani Tiwari
Published on: 22 Sep 2023 2:18 AM GMT (Updated on: 22 Sep 2023 5:14 AM GMT)
IAS Abhishek Singh Event
X

IAS Officer Abhishek Singh Event (Photo- Social Media)

Akshara Singh at IAS Abhishek Singh Event: मनोरंजन की दुनिया के कुछ अभिनेताओं से ज्यादा तो उत्तर प्रदेश के जौनपुर शहर में रहने वाले अभिषेक सिंह सुर्खियों में छाएं रहते हैं। अभिषेक सिंह वैसे तो एक IAS ऑफिसर हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि वह दो बार सस्पेंड किए जा चुके हैं। इसी के साथ अगर आपको अभिषेक के बारे में एक और दिलचस्प बात बताएं तो वह एक जाने-माने अभिनेता भी हैं, जी हां! जुबिन नौटियाल के साथ वह एक म्यूजिक वीडियो में भी अपनी अदाकारी का जलवा दिखा चुके हैं। जौनपुर के IAS ऑफिसर अभिषेक अक्सर कंट्रोवर्सी का हिस्सा रहते हैं और अब एक बार फिर वह विवादों में आ चुकें हैं। आइए आपको इस बार उनके विवादों में फंसने की वजह बताते हैं।

IAS ऑफिसर अभिषेक सिंह के गणेश उत्सव में हुआ हंगामा

IAS ऑफिसर अभिषेक सिंह को उत्तर प्रदेश के सीएम आदित्य नाथ योगी ने पिछले साल ही सस्पेंड कर दिया था, क्योंकि वह अपने काम के प्रति बहुत लापरवाही दिखा रहे थे। भले ही अभिषेक सिंह को पिछले साल IAS के पद से निलंबित किया गया था, लेकिन इसके बावजूद आज भी वह पहले की तरह ही सुर्खियों में आ चुके हैं। जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया, वह किसी बॉलीवुड सेलेब्स की तरह ही हेडलाइंस में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो जाते हैं।


बताते चलें कि IAS ऑफिसर अभिषेक सिंह ने जौनपुर में तीन दिन का गणेश उत्सव आयोजित किया गया था। अभिषेक सिंह द्वारा आयोजित किया गया यह उत्सव बेहद ही ग्रैंड था, उन्होंने हनी सिंह और भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह जैसे कलाकारों को इवेंट में परफॉर्म करने के लिए बुलाया था। सिर्फ यही नहीं अभिषेक के इस गणपति सेलिब्रेशन में BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी पहुंचें थे, उन्होंने वहां पहुंचकर बप्पा की आरती और पूजा की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं।


अभिषेक सिंह के इवेंट में हुआ हंगामा

IAS ऑफिसर अभिषेक सिंह के तीन दिवसीय गणेश उत्सव इवेंट में बुधवार की शाम जबरदस्त हंगामा हुआ। बुधवार को गणपति उत्सव में बॉलीवुड रैपर हनी सिंह ने परफॉर्मेंस दी और उसके बाद भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने भी अपनी परफॉर्मेस से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया, लेकिन गड़बड़ तो तब हुई जब गणेश उत्सव में भोजपुरी के अश्लील गाने गाए जाने लगे। जी हां!! अक्षरा सिंह ने गणपति उत्सव में फैंस की डिमांड पर अश्लील गाना गाया, जिसपर कुछ फैंस झूम उठे, तो वहीं कुछ लोगों का गुस्सा फुट पड़ा। भोजपुरी के अश्लीलता भरे गाने सुन लोगों से रहा नहीं गया और वे कुर्सियां उठाकर फेंकने लगे। इवेंट में भगदड़ मच गई, जिसकी वजह से लोगों को मामुली चोटें भी आईं। हालांकि जैसे-तैसे पुलिस कर्मियों की मदद से मामले को शांत किया गया।

दो बार सस्पेंड हो चुके हैं IAS ऑफिसर अभिषेक सिंह

IAS ऑफिसर अभिषेक सिंह को कंट्रोवर्शियल किंग कहें तो इसमें कुछ गलत नहीं होगा, क्योंकि वह अब देशभर में किसी सेलेब्स से कम पॉपुलर नहीं हैं। अक्सर विवादों में रहने वाले अभिषेक सिंह की IAS बनने की कहानी भी काफी दिलचस्प है। दरअसल वह एक लड़की से प्यार करते थे और जब उस लड़की से अभिषेक को धोखा मिला तो उन्होंने अपने गुस्से को अपनी पढ़ाई पर लगा दिया और बस फिर क्या था, अपनी कड़ी मेहनत के चलते वह IAS ऑफिसर बन गए। अभिषेक सिंह IAS तो बनें, लेकिन अब तक वह दो बार सस्पेंड हो चुके हैं, और अभी भी वह सस्पेंड ही चल रहें हैं। पहली बार वह साल 2014 में निलंबित हुए थे, फिर पिछले साल उन्हें योगी सरकार द्वारा सस्पेंड किया गया। अब तो उन्हें लेकर यह भी खबरें आतीं हैं कि अभिषेक पॉलिटिक्स की ओर अपना कदम बढ़ा रहें हैं।


अभिषेक सिंह एक्टिंग में भी बना चुके हैं करियर

IAS ऑफिसर अभिषेक सिंह बेहद टैलेंटेड हैं। उन्होंने IAS बनकर अपनी होशियारी और बुद्धिमानी साबित तो कर दी, और अब तो उन्होंने अपनी अदाकारी भी दुनिया को दिखा दी है। अभिषेक सिंह बेहद फिट हैं, उनके डोले-शोले देखने लायक हैं। बॉलीवुड के बेहद ही पॉपुलर सिंगर जुबिन नौटियाल के साथ म्यूजिक वीडियो में काम कर चुके हैं, जिसका नाम "तूझे भूलना चाहा' है। इस गाने के बाद अभिषेक सिंह वेब सीरीज "दिल्ली क्राइम -2" में भी दिखाई दिए थे, जिसे दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया गया था। इसके अलावा वह हार्डी संधू के गाने "याद आती है" का भी हिस्सा थे।




Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story