शिवसेना की धमकी से नहीं डरती कंगना, हुई मुंबई के लिए रवाना

रिया सुशांत के बाद सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली कंगना रनौत,आज यानी 9 सितंबर को मुंबई पहुंचेंगी। इसके लिए वो मंडी में अपने पैतृक घर से निकल गई हैं। कंगना चंडीगढ़ से मुंबई के लिए फ्लाइट लेंगी।

Suman  Mishra
Published on: 9 Sept 2020 10:32 AM IST
शिवसेना की धमकी से नहीं डरती कंगना,  हुई मुंबई के लिए रवाना
X
कंगना रनौत,आज यानी 9 सितंबर को मुंबई पहुंचेंगी। इसके लिए वो मंडी में अपने पैतृक घर से निकल गई हैं। कंगना चंडीगढ़ से मुंबई के लिए फ्लाइट लेंगी। बता दें कि कंगना का पैतृक घर हिमाचल के मंडी में है।

मुंबई : रिया सुशांत के बाद सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली कंगना रनौत,आज यानी 9 सितंबर को मुंबई पहुंचेंगी। इसके लिए वो मंडी में अपने पैतृक घर से निकल गई हैं। कंगना चंडीगढ़ से मुंबई के लिए फ्लाइट लेंगी। बता दें कि कंगना का पैतृक घर हिमाचल के मंडी में है। मुंबई आने के क्रम में हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में कोठी इलाके में एक मंदिर में कंगना ने पूचा-अर्चना की । मुंबई आने के लिए कंगना रनौत मंडी से चंडीगढ़ के लिए रवाना हो चुकी हैं।

कंगना ने ट्वीट कर लिखा-

बुधवार को कंगना ने ट्वीट कर लिखा- रानी लक्ष्मीबाई के साहस, शौर्य और बलिदान को मैंने फ़िल्म के जरिए जिया है। दुख की बात यह है मुझे मेरे ही महाराष्ट्र में आने से रोका जा रहा है। मैं रानी लक्ष्मीबाई के पद चिन्हों पर चलूंगी ना डरूंगी, ना झुकूंगी। गलत के ख़िलाफ़ मुख़र होकर आवाज़ उठाती रहूंगी, जय महाराष्ट्र, जय शिवाजी।

kangna ranut सोशल मीडिया

मुंबई जाने से पहले कंगना रनौत का दो बार कोरोना टेस्ट हो गया है। कंगना का कोरोना टेस्ट के लिए लिया गया पहला सैंपल सही नहीं था। दोबारा टेस्ट में उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद कंगना का मुंबई जाने का रास्ता साफ हो गया । कंगना दोपहर में चंडीगढ़ से मुंबई के लिए फ्लाइट लेंगी। उनकी फ्लाइट दोपहर सवा 12 बजे की है। ये फ्लाइट 2 बजे मुंबई पहुंचेगी।

जुबानी जंग

पिछले कई दिनों से कंगना और शिवसेना के बीच जुबानी जंग चल रही है। कंगना ने कहा था कि मुंबई में उन्हें सुरक्षित नहीं महसूस होता और उन्हें मुंबई पीओके की तरह लगता है। इसके बाद शिवसेना नेता ने उन्हें मुंबई न आने के लिए कहा था। बस यहीं से मामला बढ़ता चला गया। अब कंगना को केंद्र सरकार ने Y प्लस सिक्योरिटी कवर दिया है।

Suman  Mishra

Suman Mishra

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story