×

Crazxy Collection Day 1: सोहम शाह की फिल्म क्रेजी हिट या फ्लॉप जाने पहले दिन का कलेक्शन

Crazxy Box Ofifce Collection Day 1: सोहम शाह की फिल्म क्रेजी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है चलिए जानते हैं पहले दिन कितना कलेक्शन किया है फिल्म ने

Shikha Tiwari
Published on: 28 Feb 2025 4:35 PM IST
Crazxy Collection Day 1
X

Crazxy Collection Day 1 (Image Credit- Social Media)

Crazxy Collection Day 1: तुम्बाड फेम सोहम शाह ने बॉक्स ऑफिस पर आज एक नई फिल्म के साथ आज वापसी की है। उनकी फिल्म क्रेजी जबसे इसका टीजर और ट्रेलर रिलीज हुआ था। उस दिन से फिल्म को लेकर चर्चाऐं सोशल मीडिया पर तेज हो गई थी। आज फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। सोहम शाह की फिल्म तुम्बाड ने तो रिलीज के समय भी बॉक्स ऑफिस पर बंपर नोट छापे थे। और री-रिलीज के समय भी बॉक्स ऑफिस पर बंपर नोट छापे, चलिए जानते हैं सोहम शाह की फिल्म क्रेजी (Crazxy Movie) दर्शकों को कितनी पसंद आई है और इसका पता चलेगा क्रेजी के पहले दिन के कलेक्शन से

क्रेजी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे वन ( Crazxy Box Office Collection Day 1)-

क्रेजी खतरे में पड़े एक डॉक्टर की कहानी है। डॉ अभिमन्यु दिल्ली के एक अस्पताल में काम करते हैं। वह अपनी कार में 5 करोड़ रूपए लेकर अपने कार्यस्थल से निकलते हैं। अचानक उन्हें एक रहस्यमयी कॉल आता है जो दावा करता है कि उनकी बेटी वेदिका को किडनैप कर लिया है। जिसके बाद अभिमन्यु को शक होता है कि शायद किसी को पता था कि वो 5 करोड़ रूपए लेकर जा रहा है। क्योंकि फिरौती के तौर पर अपहरणकर्ता 5 करोड़ रूपए मांगता है। अपनी वर्तमान प्रेमिका के कहने पर वो अपनी पूर्व प्रेमिका पर शक करता है। आगे क्या होता है ये जानने के लिए आपको पूरी फिल्म अपने नजदीकी सिनेमाघरों में जाकर देखनी होगी।


फिल्म केवल 93 मिनट की है। जिसमें हर एक दृश्य को बड़ी गंभीरता के साथ दर्शाया गया है। भले ही फिल्म की कहानी छोटी हो लेकिन गिरीश कोहली की पटकथा मनोरंजक है और दर्शकों को बांधे रखती है लेकिन क्लाइमेक्स में यह गड़बड़ा जाती है। गिरीश कोहली के संवाद जीवन से बिल्कुल अलग है। फिल्म की पूरी कहानी सोहम शाह के ईर्द-गिर्द ही घूमती है। फिल्म अंत में धराशायी हो जाती है। संस्पेंस अप्रत्याशित है लेकिन यह मूर्खतापूर्ण भी है और इसे ज्यादातर फिल्म देखने वाले स्वीकार नहीं करेंगे।

यदि सोहम शाह की फिल्म क्रेजी के पहले दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन अभी तक 50 लाख रूपए (Crazxy Day 1 Collection) तक का ही कलेक्शन किया है। जोकि फिल्म के निर्मताओं के लिए काफी निराशजनक माना जा रहा है। यदि फिल्म आने वाले समय में बहुत ज्यादा कमाई करती है तो 10 से 15 करोड़ रूपए तक कमाई कर सकती है।



Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Senior Content Writer

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story