×

Crew Teaser : तब्बू, करीना कपूर व कृति सैनन चोरी करने के लिए कुछ भी करने को हैं, तैयार

Crew Release Date : तब्बू, करीना कपूर व कृति सैनन और दिलजीत दोसांझ फ्लाइट क्रू हैं, जो डकैती की योजना बना रहे हैं, जिसका टीजर आज जारी, जानिए फिल्म के बारे में अन्य जानकारी...

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 24 Feb 2024 5:31 AM GMT (Updated on: 24 Feb 2024 6:34 AM GMT)
Crew Teaser : तब्बू, करीना कपूर व कृति सैनन चोरी करने के लिए कुछ भी करने को हैं, तैयार
X

Crew Release Date: तब्बू, करीना कपूर व कृति सेनन एक साथ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने के लिए तैयार है। लूटकेस फेम राकेश कृष्णन द्वारा निर्देशित यह फिल्म एकता कपूर व रिया कपूर द्वारा निर्मित है। यह फिल्म 29 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पहले यह फिल्म 22 मार्च 2024 को रिलीज होने वाली थी लेकिन फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने का फैसला लिया।

क्रू कास्ट (Crew Cast)-

क्रू का निर्देशन राजेश ए कृष्णन ने किया है। तो वहीं शोभा कपूर, अनिल कपूर, एकता कपूर व रिया कपूर ने मिलकर इस फिल्म का निर्माण किया है। इस फिल्म में पहली बार तब्बू, करीना कपूर खान, कृति सैनन, दिलजीत दोसांझ व कपिल शर्मा नजर आएगे।

क्रू पोस्टर (Crew Poster)-

करीना कपूर खान, तब्बू व कृति सेनन स्टार क्रू इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक हैं। गुरूवार को फिल्म का पहला पोस्टर (Crew Poster) जारी किया गया था। जिसमें तीनों अभिनेत्रियां ग्लैमरस अवतार में नजर आ रही हैं। पोस्टर (Crew Poster) सामने के बाद फैंस में फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ गया है। पोस्टर के साथ ही मेकर्स ने फिल्म के टीजर रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। फिल्म को लेकर फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री के सितारों की भी प्रतिक्रिया सामने आ रही है। ऋतिक ने लिखा, 'यह बहुत शानदार होने होने वाला है'।

क्रू टीजर (Crew Teaser)-

तब्बू, करीना कपूर व कृति सैनन की फिल्म का टीजर आज रिलीज होगा। जिसमें फिल्म की एक झलक दिखाई जाएगी। यह फिल्म 2018 की महिला मित्र कॉमेडी वीरे दी वेडिंग के बाद एकता आर कपूर व रिया कपूर की दूसरी सहयोगी फिल्म है। फिल्म के पहले टीजर में करीना कपूर, कृति व तब्बू को कैमरे की ओर पीठ करके चलते हुए दिखाया गया था। तीनों को लाल केबिन क्रू की वर्दी पहने देखा गया है।


क्रू रिव्यू (Crew Review)-

क्रू में करीना कपूर खान, तब्बू, कृति सेनन और दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिका में हैं। यह तीन महिलाओं की कहानी है और इसे संघर्षरत एयरलाइन उद्योग की पृष्ठभूमि पर आधारित एक हंसी-मज़ाक के रूप में पेश किया गया है। हालाँकि, उनकी नियति कुछ अनुचित परिस्थितियों को जन्म देती है और वे झूठ के जाल में फंस जाते हैं। बता दे कि करीना को आखिरी बार नेटफ्लिक्स फिल्म जाने जान में, कृति को तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में और तब्बू को खुफिया में देखा गया था।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story