×

अनुष्का से अलग होकर खुश हैं विराट,डांस फ्लोर पर फ्रेंड्स संग खूब थिरके

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट ने अनुष्का के साथ वेलेंटाइन मनाना चाहते थे। इसी वजह से उन्होंने श्रीलंका-इंडिया के बीच होने वाले टी-20 से अपना नाम वापस ले लिया था, लेकिन अनुष्का के पास उनके लिए टाइम नहीं दिया, क्योंकि वो फिल्म सुल्तान की शूटिंग में व्यस्त हैं। विराट इसी साल अनुष्का से शादी करना चाहते थे...

Newstrack
Published on: 11 Feb 2016 12:24 PM GMT
अनुष्का से अलग होकर खुश हैं विराट,डांस फ्लोर पर फ्रेंड्स संग खूब थिरके
X

मुंबई: साल की शुरूआत में ही कई बॉलीवुड सेलिब्रेटी के अलग होने की खबर मीडिया की सुर्खियों रही है। इनमें फरहान- अधूना, रणवीर-कैट और इसकी अगली कड़ी है क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की । ऐसा लगता है इस हॉट जोड़ी को किसी नजर लग गई है। दोनों का 2 साल का रिश्ता अब खत्म होने की कगार पर आ गया है।

पार्टी में क्या कहा विराट ने?

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर अंगद बेदी की बर्थडे पार्टी में विराट शामिल थे।यह पार्टी शनिवार को मुंबई के फाइव स्टार नाइट क्लब में दी गई थी।विराट को पार्टी के दौरान डांस फ्लोर पर यह कहते हुए सुना, मैं सिंगल हूं, चलो डांस करते हैं। पार्टी में मौजूद उनके दोस्तों ने बताया कि विराट अपने पुराने अंदाज में वापस आ गए हैं और काफी खुश भी हैं।पार्टी में शामिल विराट के करीबियों के अनुसार, अनुष्का, विराट पर कंट्रोल करने की कोशिश करती थी, जिससे वे परेशान और अकेला महसूस करते थे। अब वे बहुत फ्री महसूस कर रहे हैं।

क्या है ब्रेकअप की वजह: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट ने अनुष्का के साथ वेलेंटाइन मनाना चाहते थे। इसी वजह से उन्होंने श्रीलंका-इंडिया के बीच होने वाले टी-20 से अपना नाम वापस ले लिया था, लेकिन अनुष्का के पास उनके लिए टाइम नहीं दिया, क्योंकि वो फिल्म सुल्तान की शूटिंग में व्यस्त हैं। विराट इसी साल अनुष्का से शादी करना चाहते थे, लेकिन अनुष्का ने इनकार कर दिया। उन्होंने अपने कैरियर को फोकस किया, और 2017 से पहले शादी से इनकार किया। इससे पहले खबर आई थी दोनों ने एक-दूसरे को सोशल साइट पर फॉलो करना बंद कर दिया है। हालांकि, अब भी अनुष्का ट्विटर पर विराट को फॉलो करती हैं।

Newstrack

Newstrack

Next Story