×

गिनीज बुक में दबंग गर्ल का नाम दर्ज,1328 महिलाओं के साथ किया नेल पेेंट

Admin
Published on: 10 March 2016 12:12 PM GMT
गिनीज बुक में दबंग गर्ल का नाम दर्ज,1328 महिलाओं के साथ किया नेल पेेंट
X

मुंबई: इस साल वीमेंस डे पर आयोजित नेल पेंट प्रतियोगिता में भाग लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का खिताब अपने नाम किया है। उन्होंने महिलाओं के साथ मिलकर सबसे ज्यादा संख्या में एक साथ नेल पेंट कर नया गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

sonakshsi सोनाक्षी- पूनम सिन्हा, प्रतियोगिता के दौरान

कहां आयोजित हुई प्रतियोगिता

मुंबई में 8 मार्च यानी महिला दिवस पर एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड' के अधिकारी मौजूद थे। इस प्रतियोगिता में इन महिलाओं का हौसला बढ़ाने अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा खासतौर से आई थीं। इन महिलाओं ने एक समय में एक साथ 1,328 महिलाओं के नेल पेंट करके गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में इंडिया का नाम दर्ज करा दिया।

khh

बहुत खुश हुई सोनाक्षी

सोनाक्षी ने कहा कि गिनीज बुक में नाम दर्ज होना गर्व की बात है। आयोजको को धन्यवाद देते हुए कहा कि वीमेंस डे पर ये अच्छी पहल है। इसका हिस्सा बनकर वे रोमांचित है।इस प्रतियोगिता में सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा भी उनके साथ थी।

sona

पहले किसने बनाया रिकॉर्ड

इससे पहले 2011 में ताइवान नेल एसोसिएशन ने एक समय में 1156 महिलाओं के नेल पोलिश करके रिकॉर्ड बनाया था, मगर अब इंडिया ने 1328 महिलाओं के नेल पेट करके नया रिकॉर्ड बना दिया है। प्रतियोगिता का आयोजन कलर कॉस्मेटिक निर्माता इंग्लोट और इसकी इंडियन साझेदार मेजर ब्रांड्स ने किया था।

dgklgj

Admin

Admin

Next Story