TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Mithun Chakraborty: दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार

Mithun Chakraborty: भारतीय सिनेमा में महत्वपूर्ण योगदान के लिए अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार दिया जायेगा ,

Sonali kesarwani
Published on: 30 Sep 2024 5:46 AM GMT (Updated on: 30 Sep 2024 6:09 AM GMT)
Mithun Chakraborty Net Worth
X

Mithun Chakraborty Dadasaheb Phalke Award Net Worth

Mithun Chakraborty: सिनेमा की दुनिया से बड़ी खबर सामने आ रही है। भारतीय सिनेमा में महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को ‘दादा साहेब फाल्के’ लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। पश्चिम बंगाल के सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती को यह पुरस्कार मंगलवार, 8 अक्टूबर 2024 को आयोजित होने वाले 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह के दौरान प्रदान किया जाएगा। ऐसे में 8 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल में शुरू होने जा रहा नवरात्रि का मौसम यानि दुर्गा पूजा पर्व और भी खास होने वाला है।

पीएम मोदी ने दी बधाई

पीएम मोदी ने एक्स पर ख़ुशी जाहिर करते हुए लिखा, "खुशी है कि श्री मिथुन चक्रवर्ती जी को भारतीय सिनेमा में उनके अद्वितीय योगदान को मान्यता देते हुए प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वह एक सांस्कृतिक प्रतीक हैं, जो अपने बहुमुखी प्रदर्शन के लिए पीढ़ियों से प्रशंसित हैं। उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं।"

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी जानकरी

मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा इस बात की जानकरी केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, “मिथुन दा की उल्लेखनीय सिनेमाई यात्रा पीढ़ियों को प्रेरित करती है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एक साधारण परिवार से एक प्रसिद्ध फिल्म आइकन बनने तक मिथुन चक्रवर्ती का सफर उम्मीद और दृढ़ता की भावना को दर्शाता है, जो साबित करता है कि जुनून और समर्पण के साथ, कोई भी सबसे महत्वाकांक्षी सपने को भी हासिल कर सकता है। उनके समर्पण और कड़ी मेहनत ने उन्हें महत्वाकांक्षी अभिनेताओं और कलाकारों के लिए एक आदर्श बना दिया है।”

कैसा रहा मिथुन चक्रवर्ती का फ़िल्मी सफर

सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती का फ़िल्मी सफर काफी शानदार रहा है। बंगाली फिल्मों में उन्हें सुपरस्टार के तौर पर देखा जाता रहा है। मिथुन चक्रवर्ती, जिन्हें ‘मिथुन दा’ के नाम से भी जाना जाता है। मिथुन चक्रवर्ती एक प्रतिष्ठित भारतीय अभिनेता होने के आवला कुशल राजनीतिज्ञ भी है। न्होंने अपनी फिल्मों में कई तरह की भूमिकाएं अदा की हैं, जिसमें एक्शन से भरपूर किरदारों से लेकर मार्मिक नाटकीय प्रदर्शन तक शामिल हैं।

Sonali kesarwani

Sonali kesarwani

Content Writer

Content Writer

Next Story