×

Daler Mehndi TV Show: अब दलेर सबको बताएँगे नींद आने का ये गुरुमंत्र, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

Daler Mehndi TV Show: पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी आनेवाले समय में सोनी टीवी के चर्चित शो ' द कपिल शर्मा शो ' में नजर आने वाले हैं।

Priya Singh
Report Priya SinghPublished By Divyanshu Rao
Published on: 29 Oct 2021 2:57 PM GMT
singer daler mehndi
X

सिंगर दलेर मेहंदी (फोटो:सोशल मीडिया)

Daler Mehndi TV Show: हाल ही में खुलासा हुआ है कि पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी नींद न आने की समस्या से जूझ रहे हैं। इसके पीछे की वजह बेहद चौकाने वाली है। पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी (punjabi singer daler mehndi) आनेवाले समय में सोनी टीवी (Sony Tv) के चर्चित शो ' द कपिल शर्मा शो ' (The Kapil Sharma Show) में नजर आने वाले हैं। इस शो में वो वेब सीरीज टब्बर (Tabbar) का प्रमोशन करते दिखेंगे। फिल्म के प्रमोशन के दौरान सिंगर दलेर महेंदी के साथ गायिका रेखा भारद्वाज( Rekha Bhardwaj), एक्टर पवन राज मल्होत्रा(Pawan Raj Malhotra), गगन अरोड़ा (Gagan Malhotra) आदि दिखाई देंगे। इसी दौरान शो के सदस्य कृष्णा अभिषेक दर्शकों को दलेर मेहंदी की नींद की समस्या के बारे में बताएंगे। जिसमें वो बताएंगे की सिंगर को कम नींद आने के पीछे की वजह क्या है।

दलेर मेहंदी गाना 'मस्त बिजलीयां' गाते दिखाई देंगे

सोनी टीवी ने अपने आधिकारिक अकाउंट पर द कपिल शर्मा शो के अगले एपिसोड का एक प्रोमो रिलीज किया है। इस प्रोमो वीडियो में सिंगर दलेर मेहंदी गाना 'मस्त बिजलीयां' गाते दिखाई दे रहे हैं। वहीं इस गाने पर शो की जज अर्चना पूरन सिंह, गायिका रेखा भारद्वाज, एक्टर गगन अरोड़ा, कॉमेडियन सुदेश लहरी आदि डांस करते दिख रहे हैं। वीडियो में कृष्णा अभिषेक गायक दलेर मेहंदी को दिखाते हुए कह रहे हैं, 'ये हिंदुस्तान का पहला सिंगर है, जो बहुत कम सोता है।'

नींद न आने की वजह बेहद हास्यास्पद है

कृष्णा की बातें सुनकर शो के होस्ट कपिल शर्मा उनसे पूछते हैं कि वो कम क्यों सोते हैं। जिसपर कृष्णा जवाब देते हुए कहते हैं, 'जिसका भाई मीका हो, उसको नींद थोड़ी आती है।' कृष्णा की ये बात सुनकर शो में मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं। बता दें कि शो का यह एपिसोड इसी शनिवार - रविवार को रिलीज होगा। शो के रिलीज होने का समय 9: 30 बजे है। सोनी टीवी ने खुद इसकी जानकारी साझी की है।

फिल्म में अपने परिवार को जुटाने के लिए एक पिता का संघर्ष दिखेगा

फिल्म 'टब्बर' की बात करें, तो यह एक परिवार की कहानी है। परिवार में पिता- मां और दो बेटे हैं। इस वेब सीरीज में दर्शकों को देखने को मिलेगा कि कैसे एक घटना के बाद एक पिता अपने परिवार को बचाने में जुट जाता है। फिल्म में पवन राज मल्होत्रा ने पिता का किरदार निभाया है। अभिनेत्री सुप्रिया पाठक कपूर ने उनकी पत्नी सरगुन की भूमिका निभाई है। वहीं एक्टर गगन अरोड़ा ने बड़े बेटे और साहिल मेहता ने छोटे बेटे का किरदार निभाया है।

सिंगर दलेर मेहंदी (फोटो:सोशल मीडिया)

टब्‍बर' सोनी लिव (SonyLiv) पर स्‍ट्रीम हो चुकी है

फिल्म का निर्देशन अजीतपाल सिंह ने किया है। वहीं अजय राय इस फिल्म के निर्मिता हैं। इस वेब सीरीज को जेएआर पिक्‍चर्स के बैनर तले बनाया गया है। हरमन वडाला और संदीप जैन ने मिलकर इसकी सक्रिप्ट तैयार की है। सिरीज में संगीत देने का काम स्‍नेहा खानवलकर ने किया है। टब्‍बर' सोनी लिव (SonyLiv) पर स्‍ट्रीम हो चुकी है।

Singer Daler Mehndi,Singer Daler Mehndi news, singer daler mehndi news today, singer daler mehndi news today in hindi,singer daler mehndi news today live, singer daler mehndi latest news, singer daler mehndi latest news in hindi,singer daler mehndi latest news in hindi today, singer daler mehndi latest news in hindi today live,singer daler mehndi latest news in hindi today live news

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story