×

Daman Trailer: अजय देवगन ने किया दमन का ट्रेलर लॉन्च, ओड़िया में धूम मचाने के बाद हिंदी में भी छा जाने को तैयार

Daman Trailer Released: उड़िया फिल्म दमन का धमाकेदार हिंदी ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म के हिंदी वर्जन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

Anupma Raj
Report Anupma Raj
Published on: 14 Jan 2023 3:05 AM GMT
Daman movie Hindi trailer
X

Daman (Image: Social Media)

Daman Trailer Released: उड़िया फिल्म दमन का धमाकेदार हिंदी ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म के हिंदी वर्जन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म की कहानी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था, जिसके बाद इसे हिंदी में डब करने की मांग की जा रही थी। एक्टर बाबूशान मोहांती की फिल्म दमन का हिंदी ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ये एक उड़िया फिल्म है जिसे ओडिशा के थिएटर्स में 3 नवंबर को रिलीज किया गया था। इस फिल्म ने ओडिशा के सिनेमाघरों में धमाल मचा दिया था।दरअसल सभी राज्यों में फिल्म के हाउसफुल शोज को देखते हुए इसे अलग-अलग भाषा में रिलीज करने का ऐलान किया गया था। इस फिल्म को हिंदी में भी डब कर दिया गया है।

अजय देवगन ने शेयर की ट्रेलर

फिल्म के ट्रेलर को बॉलिवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgan) ने शेयर कर जानकारी दी है। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का बहुत ही अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

बता दें ये फिल्म 3 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। साथ ही दमन को विशाल मौर्य और देवी प्रसाद लेंका ने निर्देशित किया है।

दमन की कहानी

दरअसल फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत बाबूशान के साथ होती है, जो फिल्म में डॉक्टर की भूमिका निभा रहे हैं। बता दें ट्रेलर में एक डॉक्टर की परेशानी को दिखाया गया है कि जहां स्वास्थ्य सेवा केंद्र नहीं होने की वजह से लोगों का इलाज करने में कितनी कठिनाइयां आती है। वहीं गांव के दुर्गम इलाके के लोग किसी बीमारी को कैसे भूत प्रेत और अंधविश्वास का नाम दे देते हैं। दरअसल फिल्म की कहानी सत्य घटना पर आधारित है। साल 2020 में विशाल और देवी ने मलकानगिरी के चितारकोंडा ब्लॉक में ओडिशा सरकार के मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम दमन (दुर्गम अंचल मलेरिया निराकरण) पर आधारित डॉक्यूमेंट्री बनाने गए थे। वहीं इस डॉक्यूमेंट्री के दौरान दोनों के दिमाग में ख्याल आया कि इस विषय पर फिल्म बनानी चाहिए। आपको बता दें कि दमन का शानदार कॉन्सेप्ट, पिक्चराइजेशन, निर्देशन और अभिनय की वजह से ये एक ब्लॉकबस्टर फिल्म बन गई है। दरअसल इस फिल्म के प्रोड्यूसर दीपेंद्र समल है। वहीं आईएमडीबी ने दमन फिल्म को 10 में से 9.7 रेटिंग दी थी। आपको बता दें कि इस फिल्म को हिंदी में देखना का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story