×

De De Pyaar De 2 Cast: दे दे प्यार दे 2 में अजय देवगन व अनिल कपूर में होगी तकरार

De De Pyaar De 2 Cast: अजय देवगन की फिल्म De De Pyaar De 2 में हुई अनिल कपूर की एंट्री, चलिए जानते हैं, कि फिल्म में किस किरदार में आएंगे नजर

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 22 April 2024 8:18 AM GMT
De De Pyaar De 2 Cast
X

De De Pyaar De 2 Cast 

De De Pyaar De 2 Cast: अजय देवगन की फिल्म De De Pyaar De का सीक्वल बनने जा रहा है। ये तो सबको पता है। इस फिल्म में एक बार फिर से Ajay Devgn लव रंजन व भूषण कुमार के साथ काम करने वाले हैं। दे दे प्यार दे फिल्म की कहानी में दिखाया गया था कि कैसे 50 साल के आशीष जिनका किरदार अजय देवगन निभा रहे थे। उनको 20 साल की आयशा यानि रकुलप्रीत से प्यार हो जाता है। अब इस फिल्म के सीक्वल पर मेकर्स ने काम करना शुरू कर दिया हैं। फिल्म के कास्टिंग पर भी काम किया जाने लगा है। फिल्म जून के महीने में फ्लोर पर आ जाएगी। फिल्म की शूटिंग लंदन में शुरू होगी। तो वहीं अब जाकर फिल्म के कास्ट से जुड़ी एक ताजा अपडेट सामने आई है। बता दे कि फिल्म De De Pyaar De 2 में नए कास्ट की एंट्री हुई है।

दे दे प्यार दे 2 कास्ट (De De Pyaar De 2 Cast)-

मीडिया रिपोर्ट्स कि माने तो, लव रंजन की फिल्म De De Pyaar De 2 में अजय देवगन (Ajay Devgn), रकुलप्रीत (Rakulpreet) व तब्बू (Tabbu) के अलावा एक और नये कास्ट को लिया गया है। वो कोई और नहीं बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kapoor) हैं।

दे दे प्यार दे 2 में अजय देवगन व अनिल कपूर के बीच होगी तकरार (Ajay Devgan and Anil Kapoor clash in De De Pyaar De 2) -

सूत्रो कि माने तो फिल्म De De Pyaar De 2 में अजय देवगन (Ajay Devgn) व अनिल कपूर (Anil Kapoor) के बीच झगड़ा देखने को मिलेगा। जोकि इस फिल्म की कहानी का एक अहम हिस्सा होगा। जबसे ये खबर सामने आई हैं। हर किसी को अनिल कपूर व अजय देवगन के इस तकरार को देखने का इंतजार हैं क्योकि इससे पहले अजय देवगन व अनिल कपूर को साथ में स्क्रीन साझा करते हुए नहीं देखा गया है। खबरो कि माने तो फिल्म दे दे प्यार दे 2 में अनिल कपूर रकुलप्रित के पिता का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।

दे दे प्यार दे 2 कब रिलीज होगी (De De Pyaar De 2 Release Date) -

De De Pyaar De 2 को लव रंजन ने तरूण जैन के साथ मिलकर लिखा है। दे दे प्यार दे 2 की शूटिंग जून (De De Pyaar De 2 Kab Aayegi) से शुरू हो जाएगी। तो वहीं ये फिल्म 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

दे दे प्यार दे 2 कहानी (De De Pyaar De 2 Story)-

दे दे प्यार दे 2 की कहानी (De De Pyaar De 2 Story) की शुरूआत वहीं से होगी जहाँ से दे दे प्यार दे 2 की कहानी का अंत हुआ था।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story