×

De De Pyar De 2 Release Date: अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म दे दे प्यार दे 2 इस दिन होगी रिलीज

De De Pyar De 2 Release Date : अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे के सीक्वल को लेकर घोषणा कर दी गई है, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जानिए कब होगी रिलीज

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 13 March 2024 11:30 AM GMT (Updated on: 13 March 2024 12:27 PM GMT)
De De Pyar De 2 Release Date
X

De De Pyar De 2 Release Date

De De Pyar De 2 Release Date: अजय देवगन (Ajay Devgn) के लिए ये साल काफी खांस होने वाला है, एक के बाद एक उनकी फिल्मों को लेकर अनाउंसमेंट होता जा रहा है। कुछ दिन पहले ही सिंघन रिटर्न व मैदान के बारे में अपडेट सामने आई थी। और अब अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे के पहले पार्ट की सफलता के बाद फिल्म लव रंजन (Luv Ranjan) व भूषण कुमार (Bhushan Kumar) ने फिल्म के सीक्वल को लेकर अनाउंसमेंट कर दी है। जानिए कब होगी फिल्म रिलीज (De De Pyar De 2 Kab Aayegi) व फिल्म से जुड़े अन्य अपडेट

अजय देवगन फिल्म दे दे प्यार दे 2 रिलीज डेट (De De Pyar De 2 Release Date)-


अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्मो की लगातार सफलता के बाद उनकी अपकमिंग फिल्मों को लेकर लगातार अपडेट मेकर्स द्वारा साझा किया जा रहा है। बता दे कि अजय देवगन के फिल्म De De Pyar De के पहले पार्ट की सफलता के बाद भूषण कुमार व लव रंजन De De Pyar De 2 लेकर आ रहे है। ये फिल्म दर्शको को सिनेमाघरो में 1 मई 2025 में देखने को मिलेगी।

दे दे प्यार दे 2 कास्ट (Cast Of De De Pyar De 2)-

फिल्म दे दे प्यार दे के पहले पार्ट में रकुल प्रीत व तब्बू अजय देवगन के साथ मुख्य भूमिका में नजर आए थे। अभी मेकर्स द्वारा दे दे प्यार दे के दूसरे पार्ट के कास्ट के बारे में किसी प्रकार की एनाउंसमेंट नहीं की गई है।

अजय देवगन मूवी दे दे प्यार दे की स्टोरी (Ajay Devgn Movie De De Pyar De 2 Story)-

अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे 2 का निर्देशन अंशुल शर्मा द्वारा किया जाएगा। यदि हम अजय देवगन की फिल्म De De Pyar De 2 के स्टोरी की बात करे तो दे दे प्यार दे के पहले पार्ट में दिखाया गया था कि कैसे 50 वर्षीय आशीष (Ajay Devgn) को आयशा खुराना (Rakul Preet) से प्यार हो जाता है। और वो अपने परिवार के समाने अपने और आयशा के रिश्ते को अपनाते है। दे दे प्यार दे 2 फिल्म की कहानी इसी के आगे की होगी।

दे दे प्यार दे की शूटिंग कब होगी शुरू (De De Pyar De 2 Shooting Start)-

वैसे तो अजय देवगन (Ajay Devgn) इस समय अपनी अकमिंग फिल्म मैदान (Maidaan Movie) के प्रमोशन में व्यस्त है, जो कि ईंद 2024 (Maidaan Release Date) को रिलीज होगी। इसके बाद ही अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म De De Pyar De 2 की शूटिंग शुरू होगी। मेकर्स द्वारा बताया गया है कि दे दे प्यार दे की शूटिंग जून 2024 में शुरू होगी।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story