×

हो गया खुलासा: दीपक कलाल से इस दिन शादी रचाएंगी राखी सावंत

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा के बाद अब राखी सावंत भी शादी के पवित्र बंधन में बंधने वाली हैं। उनकी शादी 31 दिसंबर को लॉस एंजेलिस में है। वह दीपक कलाल से शादी करने जा रही हैं।

Manali Rastogi
Published on: 29 Nov 2018 9:40 AM GMT
हो गया खुलासा: दीपक कलाल से इस दिन शादी रचाएंगी राखी सावंत
X
हो गया खुलासा: दीपक कलाल से इस दिन शादी रचाएंगी राखी सावंत

मुंबई: एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा के बाद अब राखी सावंत भी शादी के पवित्र बंधन में बंधने वाली हैं। उनकी शादी 31 दिसंबर को लॉस एंजेलिस में है। वह दीपक कलाल से शादी करने जा रही हैं। बता दें, दीपक ने ही राखी को प्रोपोस किया है।

यह भी पढ़ें: पति ने इस वजह से पत्नी को दी दर्दनाक मौत, सुनकर कांप उठेगी रूह

वहीं, राखी ने अपनी शादी का कार्ड सोशल प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। राखी के बाद दीपक ने भी शादी का कार्ड शेयर किया।

यह भी पढ़ें: जानें क्यों, ऑर्डनेन्स फैक्ट्री के सामने ये दे रहे हैं आत्मदाह की धमकी

राखी और दीपक की नजदीकियां इंस्‍टाग्राम के माध्‍यम से ही बढ़ी हैं। आपको बता दें कि राखी हाल ही में मीटू व‍िवाद में फंसी थीं। उनपर एक्ट्रेस तनुश्री दत्त ने 10 करोड़ रुपए का मानहानि का केस भी ठोका था। दरअसल, राखी ने तनुश्री पर आरोप लगाए थे कि वो अन्दर से लड़का हैं और कई बार उनका रेप कर चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: MP में पुनर्मतदान के लिए बीजेपी-कांग्रेस ने चुनाव आयोग से लगाई गुहार

दीपक की बात करें तो वो सोशल मीडिया के जाने पहचाने शख्स हैं। रिऐलिटी शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' का हिस्सा दीपक रहे हैं। वह अपनी फनी वीडियो को लेकर सुर्खियां बटोर चुके हैं। दीपक का होमटाउन पुणे है।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story