×

महेंद्र सिंह धोनी ही नहीं इन बड़े-बड़े बिजनेसमैन को भी डेट कर चुकी हैं दीपिका पादुकोण

Deepika Padukone Affairs: क्या आप जानते हैं कि रणवीर सिंह से पहले दीपिका पादुकोण कई सेलेब्स को डेट कर चुकी हैं। आइए आपको बताते हैं वह कौन से सेलेब्स हैं, जिनका नाम दीपिका संग जुड़ चुका है।

Ruchi Jha
Written By Ruchi Jha
Published on: 29 Oct 2023 6:49 AM GMT
Deepika Padukone Affairs
X

Deepika Padukone Affairs (Image Credit: Social Media)

Deepika Padukone Affairs: वैसे तो बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अक्सर किसी न किसी कारण से सुर्खियों में बनी रहती हैं, लेकिन इन दिनों वह अपने रिलेशनशिप स्टेटमेंट को लेकर खूब चर्चा में है। दरअसल, हाल ही में दीपिका और रणवीर ने करण जौहर के मोस्ट फेमस शो 'कॉफी विद करण 8' में बतौर गेस्ट शिरकत की थी। इस दौरान दीपिका ने अपने रिलेशनशिप को लेकर कुछ ऐसा स्टेटमेंट दिया, जिसके बाद से उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है।

अपने रिलेशनशिप को लेकर क्या बोलीं दीपिका पादुकोण?

दरअसल, दीपिका पादुकोण ने शो में रणवीर से कोर्टशिप के दिनों पर बात की। उन्होंने बिना नाम लिए हिंट किया कि रणबीर कपूर से ब्रेकअप के बाद वह परेशान थीं और कमिटेड नहीं होना चाह रही थीं। दीपिका ने कहा था- ''मैं कुछ समय के लिए सिंगल रहना चाहती थी। क्योंकि मैं कुछ कठिन रिलेशनशिप्स से बाहर निकली थी। मैं उस फेज में थी कि मैं अटैच्ड नहीं होना चाहती। मैं कमिटमेंट नहीं चाहती थी बस मजे करना चाहती थी।'' आगे दीपिका ने रणवीर संग अपने रिश्ते पर कहा था- ''हमारे बीच कोई ऐसा कमिटमेंट नहीं था। हम लोगों ने एक-दूसरे को इजाजत दे रखी थी कि टेक्निकली किसी और के साथ भी वक्त बिता सकते हैं। इसके बाद भी हम एक-दूसरे के पास वापस आ जाते थे। मैं दूसरे लोगों से भी मिल रही थी। मुझे किसी में इंट्रेस्ट नहीं था न ही उनसे मिलकर एक्साइटेड हो रही थी। दिमागी तौर पर मैं रणवीर से कमिटेड थी। मैं दूसरे लोगों से मिल रही थी पर दिमाग में था कि मुझे वापस वहीं जाना है।'' बता दें कि दीपिका का ये खुलासा लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है और अब उन्हें इस चीज के लिए सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है। वहीं, कुछ लोग यह भी जानना चाहते हैं कि आखिर रणवीर से पहले दीपिका ने किन-किन सेलेब्स को डेट किया था? तो आइए आज यहां हम आपको बताते हैं कि रणवीर से पहले दीपिका किस-किस के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं।


1. दीपिका पादुकोण-महेंद्र सिंह धोनी

दीपिका पादुकोण ने साल 2007 में शाहरुख खना के साथ फिल्म 'ओम शांति ओम' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म के बाद दीपिका को इंडस्ट्री में खूब नाम मिला था और इसी के साथ दीपिका के अफेयर की खबरें भी सामने आने लगी थीं। दीपिका का नाम उस समय पर धोनी संग जोड़ा गया था। दोनों के अफेयर की खूब चर्चा थी। दरअसल, दोनों को साथ में एक रैंप वॉक में देखा गया था, वहीं दीपिका एक मैच के दौरान धोनी को चियर करने भी पहुंची थीं। जिसके बाद से दोनों के अफेयर की खबरें और तेज हो गई थीं। हालांकि, दोनों ने कभी भी अपने अफेयर को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया था।


2. दीपिका पादुकोण- युवराज सिंह

केवल धोनी ही नहीं बल्कि दीपिका का नाम क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ भी जुड़ चुका है। दोनों के अफेयर की खबरें मीडिया में खूब थीं। खबरों की मानें, तो दीपिका और युवराज सिंह के अफेयर की वजह से ही धोनी, दीपिका से अलग हो गए थे। हालांकि, इन खबरों में कितनी सच्चाई है कोई नहीं जनता है। वहीं, धोनी से अलग होने के बाद दीपिका और युवराज की अफेयर की खबरें भी थम गई थीं।


3. दीपिका पादुकोण- रणबीर कपूर

दीपिका और रणबीर कपूर की लव स्टोरी कितनी फेमस है, यह बात तो किसी से नहीं छिपी है। दोनों के रिलेशनशिप ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। खबरों की मानें, तो दीपिका पादुकोण रणबीर कपूर के प्यार में बुरी तरह पागल थीं। दीपिका ने तो अपने शरीर पर रणबीर कपूर के नाम का टैटू तक बनवा लिया था, लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक चल नहीं पाया, क्योंकि रणबीर कपूर ने कैटरीना कैफ के चलते दीपिका पादुकोण से ब्रेकअप कर लिया था।


4. दीपिका पादुकोण-निहार पांड्या

निहार पांड्या और दीपिका पादुकोण की पहली मुलाकात साल 2005 में मुंबई के एक एक्टिंग स्कूल में हुई थी। दोनों ही उस समय मॉडलिंग किया करते थे, दोनों तीन साल तक रिलेशनशिप में थे। खबरों की मानें, तो दीपिका और निहार कई सालों तक लिव इन में भी रहे थे, लेकिन बॉलीवुड में फेम हासिल करने के बाद दीपिका ने निहार से ब्रेकअप कर लिया था।


5. दीपिका पादुकोण -सिद्धार्थ माल्या

दीपिका पादुकोण बिजनेस टायकून विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्‍या के साथ भी कई सालों तक रिलेशनशिप में थीं। दोनों के अफेयर के खूब चर्चे थे, लेकिन ये रिश्ता भी लंबे समय तक नहीं चल सका और दोनों का ब्रेकअप हो गया। खबरों के अनुसार, दीपिका पादुकोण के साथ सिद्धार्थ माल्या का बर्ताब खराब होता जा रहा था, जिस वजह से दीपिका ने सिद्धार्थ से ब्रेकअप कर लिया था।



Ruchi Jha

Ruchi Jha

Senior Content Writer

पत्रकारिता क्षेत्र में मुझे लगभग 3 साल का अनुभव है, जिसमें मैंने बहुत कुछ सीखा है और अभी भी बहुत कुछ सीखना बाकी है। शुरुआत से ही बॉलीवुड जगत से मुझे बहुत लगाव था। लिखने और कहानी गढ़ने का शौक शुरु से ही था, जिसकी चाह में मैंने हिंदी पत्रकारिता और जनसंचार/मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन और मास्टर्स डिप्लोमा हासिल किया। अब मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए 'NewsTrack' के साथ जुड़ी हुई हूं, यहां मैं मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में लिखती हूं।

Next Story