Deepika Padukone-Ranveer Singh के घर आई लक्ष्मी, जानिए किस पर गई है

Deepika Padukone Ranveer Singh Baby Girl: दीपिका पादुकोण को गणेश चतुर्थी के दिन ही डिलीवरी के लिए हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था और अब खबर आई है कि दीपिका पादुकोण ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है।

Shivani Tiwari
Published on: 8 Sep 2024 7:38 AM GMT (Updated on: 8 Sep 2024 8:09 AM GMT)
Deepika Padukone Ranveer Singh Baby Girl
X

Deepika Padukone Ranveer Singh Baby Girl (Photo- Social Media)

Deepika Padukone Ranveer Singh Baby Girl: बॉलीवुड कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के फैंस बेसब्री से गुड न्यूज का इंतजार कर रहे थे और अब इंतजार खत्म हो चुका है, क्योंकि गुड न्यूज आ चुकी है, जी हां! दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर लक्ष्मी आई है। बता दें कि दीपिका पादुकोण गणेश चतुर्थी के दिन ही डिलीवरी के लिए हॉस्पिटल में एडमिट हुईं थीं और अब खबर आई है कि दीपिका पादुकोण ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक बेबी गर्ल के पैरेंट्स बन चुके हैं।

दीपिका पादुकोण ने दिया बेबी गर्ल को जन्म (Deepika Padukone Baby Girl)

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह माता-पिता बन चुके हैं, कपल के घर बेटी का जन्म हुआ है। बता दें कि अब तक दीपिका पादुकोण या रणवीर सिंह की ओर से बेबी गर्ल के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन सोर्सेज की मानें तो दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर नन्ही प्रिंसेज आ चुकी है और उम्मीद है कि कुछ ही समय में न्यूली पेरेंट्स अपने बेबी गर्ल के आने की खुशखबरी अपने चाहने वालों के साथ साझा करेंगे।

मुंबई के एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में हुई दीपिका की डिलीवरी (Deepika Padukone Pregnancy News)

दीपिका पादुकोण बीते दिन ही मुंबई के एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में एडमिट हुईं थीं, उन्हें और रणवीर सिंह को हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट किया गया था, जिसके बाद से ही चर्चा होने लग गई कि दीपिका पादुकोण डिलीवरी के लिए ही हॉस्पिटल पहुंचीं हुईं हैं, वहीं जब उनके पूरे परिवार को हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट किया गया तो इस खबर पर पूरी तरह से मुहर लग गई। फैंस कल से ही इंतजार कर रहे थे, और अब खबर आ चुकी है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की बेटी हुई है। यह खुशखबरी सामने आने के बाद फैंस और यूजर्स कपल को बधाईयां देने में जुट चुके हैं। पूरा सोशल मीडिया बधाईयां और शुभकामाओं से भर चुका है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story