×

Good News! प्रेग्नेंट हैं Deepika Padukone, जल्द देंगी पहले बच्चे को जन्म

Deepika Padukone Pregnancy: बॉलीवुड गलियारों से एक बेहद ही शानदार खबर सामने आ रही है।

Shivani Tiwari
Published on: 20 Feb 2024 10:32 AM GMT (Updated on: 20 Feb 2024 10:33 AM GMT)
Deepika Padukone Pregnancy
X

Deepika Padukone Pregnancy (Photo- Social Media)

Deepika Padukone Pregnancy: बॉलीवुड गलियारों से एक बेहद ही शानदार खबर सामने आ रही है। जहां एक तरफ अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेंसी चर्चा का विषय बनी हुई है, वहीं दूसरी ओर एक और अभिनेत्री की प्रेग्नेंसी को लेकर कयासबाजी शुरू हो चुकीं हैं। जी हां! हम बात कर रहें हैं फाइटर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की। कई मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा दावा किया जा रहा है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर बहुत ही जल्द किलकारी गूंजने वाली हैं, मतलब कि उनके जीवन में एक नन्हा मेहमान आने वाला है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर आएगा नन्हा मेहमान

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में आ चुकीं हैं। सूत्रों की माने तो रणवीर सिंह संग शादी के 5 साल के बाद दीपिका पादुकोण अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहीं हैं। बताया तो यह भी जा रहा है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही इस गुड न्यूज को अपने चाहने वालों के साथ शेयर कर सकते हैं।


इस वजह से लगाए जा रहें हैं दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी के कयास

बताते चलें कि यह पहली बार नहीं है जब दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी की अफवाह उड़ी है, इससे पहले भी कई बार दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी की खबरें वायरल हों चुकीं हैं, लेकिन इस बार यह खबर कन्फर्म मानी जा रही है। अब यदि इसका खुलासा करें कि दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी की बात कैसे सामने आई, तो दरअसल उन्हें हाल ही में बाफ्टा अवॉर्ड्स में देखा गया था। बाफ्टा अवॉर्ड्स फंक्शन से दीपिका पादुकोण की कई तस्वीरें वायरल हों रहीं हैं, यहां तक कि दीपिका पादुकोण ने खुद भी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। दीपिका पादुकोण ने अवॉर्ड फंक्शन में साड़ी पहने नजर आईं। सामने आईं तस्वीरों में उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा है, जिसके बाद से ही चर्चा होने लग गई है कि बॉलीवुड कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं।


दीपिका पादुकोण का चल रहा दूसरा ट्राइमेस्टर

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही अपने पहले बच्चे का वेलकम करेंगे, दीपिका की प्रेग्नेंसी का अभी दूसरा ट्राइमेस्टर चल रहा है। बताते चलें कि बाफ्टा अवॉर्ड्स फंक्शन की तस्वीरों के अलावा दीपिका पादुकोण का एक लेटेस्ट वीडियो भी सामने आया है, जो मुंबई एयरपोर्ट का है। इस वीडियो में भी उनका बेबी बंप दिखाई दे रहा है। यहां देखें वीडियो -

2018 में रणवीर और दीपिका की हुई थी शादी

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की पहली मुलाकात संजय लीला भंसाली की फिल्म "राम लीला" के सेट पर हुई थी। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के प्रेम कहानी की शुरुआत हुई, फिर कई सालों तक डेटिंग के बाद इन्होंने साल 2018 में शादी रचाई। अब लगभग 5 सालों के बाद यह कपल अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहा है।


दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह वर्कफ्रंट

दीपिका पादुकोण अपनी फिल्म "फाइटर" को लेकर सुर्खियां बटोर रहीं हैं। इसके अलावा वह "कल्कि 2898 एडी" और "सिंघम अगेन" जैसी फिल्मों में नजर आएंगी, वहीं रणवीर सिंह भी "सिंघम अगेन" का हिस्सा हैं। रनवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के अलावा "सिंघम अगेन" में अजय देवगन, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर और करीना कपूर जैसे कलाकार हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story