×

प्रियंका की ड्रेस का सोशल मीडिया पर उड़ा था मजाक, दीपिका का भी आया ऐसा रिएक्शन

suman
Published on: 5 May 2017 10:29 AM GMT
प्रियंका की ड्रेस का सोशल मीडिया पर उड़ा था मजाक, दीपिका का भी आया ऐसा रिएक्शन
X

मुंबई: 70वें कान फिल्म फेस्टिवल में दीपिका पादुकोण भी इस साल हिस्सा लेने वाली हैं। दीपिका इस समारोह में लॉरियल पेरिस का प्रतिनिधत्व करते हुए मेक अप और अलग-अलग स्टाइल में जलवा बिखेंरेंगी। इससे पहले मेट गाला इवेंट में भी शामिल हुई। मेट गाला 2017 में अपनी ड्रेस को लेकर सुर्खियों में रही प्रियंका चोपड़ा। प्रियंका की देश से लेकर विदेश मीडिया तक में बहुत सराहना हुई।

आगे...



लेकिन लोगों ने सोशल मीडिया पर उनका खूब मजाक उड़ाया है। प्रियंका पर उड़ रहे मजाक पर चुप्पी तोड़ते हुए दीपिका पादुकोण ने जवाब दिया है। दीपिका ने लॉरियल कान कलेक्शन के लॉन्च के दौरान इस बारे में कहा, उनके या फिर प्रियंका के लिए मेट गाला में क्या पहनना है उससे ज्यादा महत्वपूर्ण है उस इवेंट में शामिल होने का मौका मिलना था।

आगे...

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के साथ दीपिका पादुकोण मेट गाला में शामिल हुईं थीं। इन दोनों का इस इवेंट में शामिल होना इसलिए भी खास था क्योंकि इसमें हॉलीवुड के गिने चुने सेलिब्रिटिज ही शामिल होते हैं।

आगे...



न्यूयॉर्क में आयोजित इस समारोह में प्रियंका चोपड़ा यहां पर रेड कार्पेट पर राल्फ लॉरेन(Ralph Lauren) के खाकी ट्रेंच कोट में पहुंची। प्रियंका ने इस गाउन के साथ ब्लैक बूट्स पहना। लोगों ने सोशल मीडिया पर प्रियंका की ड्रेस को चपाती कहकर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान की प्रचारकर्ता कहकर खूब मजाक उड़ाया। इस मजाक को भी प्रियंका ने गंभीरता से नहीं लिया और फिर उन फोटोशॉप्ड तस्वीरों को फेसबुक पर शेयर करते हुए जबाव दिया।

suman

suman

Next Story