मां बनते ही Deepika Padukone ने बदला अपना Instagram Bio, खूब हो रही चर्चा

Deepika Padukone Instagram Bio: मां बनते ही दीपिका पादुकोण ने अपना इंस्टाग्राम बायो बदल लिया है, जिसकी चर्चा होने लग गई है।

Shivani Tiwari
Published on: 15 Sep 2024 10:05 AM GMT (Updated on: 15 Sep 2024 12:00 PM GMT)
मां बनते ही Deepika Padukone ने बदला अपना Instagram Bio, खूब हो रही चर्चा
X

Deepika Padukone Instagram Bio: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने 8 सितंबर को एक बेबी गर्ल को जन्म दिया। बेबी को दुनिया में आए हुए 7 दिन हों चुके हैं, लेकिन अब तक बेबी गर्ल की झलक देखने को नहीं मिली है। वहीं 7 दिन बाद यानी कि आज खुद दीपिका पादुकोण हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं। मां बनने के बाद दीपिका पादुकोण की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने लग गई है, उनके चेहरे पर पहले से अधिक ग्लो देखने को मिल रहा है, वहीं अब मां बनते ही दीपिका पादुकोण ने अपना इंस्टाग्राम बायो भी बदल लिया है, जिसकी चर्चा होने लग गई है। आइए दिखाते ही दीपिका पादुकोण ने अब अपने इंस्टाग्राम बायो में क्या लिखा है।

न्यू मॉम दीपिका पादुकोण ने बदला अपना इंस्टाग्राम बायो (Deepika Padukone New Instagram Bio)

दीपिका पादुकोण के घर बेटी ने जन्म लिया है, आज दीपिका और रणवीर अपनी लाडली बेटी को लेकर अपने घर पहुंच चुके हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर सिंह ने अपनी प्रिंसेज के स्वागत के लिए बहुत खास तैयारियां की हुईं हैं। वहीं मां बनते ही दीपिका पादुकोण ने ऐसा कुछ किया है, जिसकी सोशल मीडिया पर जोरों शोरों से चर्चा होने लगी है। जी हां! दीपिका पादुकोण ने अपना इंस्टाग्राम बायो ही बदल लिया है। दीपिका पादुकोण का नया इंस्टाग्राम बायो इतना प्यारा है कि ये हर किसी का ध्यान खींच रहा है। दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम बायो में लिखा - फीड, बर्प, स्लीप, रिपीट। दीपिका पादुकोण के इंस्टाग्राम बायो से पता चल रहा है वे अपनी इस नई जर्नी को लेकर कितनी एक्साइटेड हैं।


हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone Baby Girl Video)

बी टाउन की नई मम्मी दीपिका पादुकोण को आज ही हॉस्पिटल से छुट्टी मिली है, वे और रणवीर अपनी लाडली को लेकर घर पहुंच चुके हैं। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट किया गया। इनके साथ उनके परिवार वाले भी दूसरी कार में मौजूद थे। इस दौरान मीडिया के कैमरों में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की झलक कैद हो गई, लेकिन बेबी गर्ल की झलक नहीं देखने को मिली। रणवीर और दीपिका दोनों बेहद खुश नजर आएं। यहां देखें-

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story