×

फराह खान व दीपिका आ सकती है एक बार फिर साथ, जल्द होगी घोषणा

suman
Published on: 11 Feb 2019 1:19 AM GMT
फराह खान व दीपिका आ सकती है एक बार फिर साथ, जल्द होगी घोषणा
X

जयपुर: कोरियोग्राफर से निर्देशिका बनी फराह खान पांच साल बाद एक बार फिर बतौर निर्देशक काम करने जा रही हैं। उन्होंने एक एक्शन कॉमेडी फिल्म के लिए रोहित शेट्टी के साथ हाथ मिलाया है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म के लिए फराह खान अपनी फेवरेट दीपिका पादुकोण को लेने का विचार कर रही हैं।रोहित शेट्टी ने हाल ही में अपने बैनर तले बनने वाली एक्शन कॉमेडी फिल्म के निर्देशन की बागडोर फराह खान को सौंपने की घोषणा की थी। इस आगामी फिल्म में फराह ने दीपिका को लेने का मन बन लिया है और इसकी जल्द घोषणा की जाएगी।

ऐश्वर्या का ये अंदाज दे रहा उनकी उम्र को भी मात, देखकर हैरान हो जाएंगे सब

दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म ‘छपाक’ की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार कर रही हैं। इस फिल्म के दृश्यों के लिए दीपिका पादुकोण एक बार फिर से स्कूल में गई हैं, जिसकी सूचना उन्होंने स्वयं सोशल मीडिया पर दी थी।बॉलीवुड में दीपिका पादुकोण ने फराह खान की फिल्म ओम शांति ओम से शुरूआत की थी। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2014 में उनकी फिल्म हैप्पी न्यू ईयर में काम किया था। ओम शांति ओम वर्ष 2007 में प्रदर्शित हुई थी। यह दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थीं। हालांकि अभी तक फराह खान रोहित शेट्टी की फिल्म में दीपिका को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। सूत्रों का कहना है कि एक बार चीज व्यवस्थित हो जाने के बाद इस बात की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। यह तो तभी पता चलेगा कि दीपिका फराह खान के साथ इसी फिल्म में नजर आएंगी या फिर उनके साथ वे कोई दूसरी फिल्म में काम करेंगी।

suman

suman

Next Story