×

दीपिका बनीं इंडिया की सबसे ज्यादा कमाने वाली एक्ट्रेस, छोड़ा प्रियंका चोपड़ा को भी पीछे

suman
Published on: 24 Aug 2016 9:23 AM GMT
दीपिका बनीं इंडिया की सबसे ज्यादा कमाने वाली एक्ट्रेस, छोड़ा प्रियंका चोपड़ा को भी पीछे
X

मुंबई: बॉलीवुड की डिंपल गर्ल हर दिल अजीज तो है ये सभी जानते है। उनके फैन्स इंडिया ही नहीं, वर्ल्ड के कोने-कोने में मिल जाएंगे। बढ़ती फ्लोइंग और बेहतरीन एक्टिंग की बदौलत दीपिका पादुकोण अब हर प्रोड्यूसर-डायरेक्टर की पहली पसंद बनी हुई है। इस वजह से वे वर्ल्ड में सबसे ज्यादा मेहनताना पाने वाली एक्ट्रेसेस में शामिल हो गई हैं।

deepika

फोर्ब्स मैगजीन के सर्वे के अनुसार दीपिका वर्ल्ड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेसेस में 10 वें स्थान पर हैं । साल 2016 में इस लिस्ट में हॉलीवुड एक्ट्रेस जेनिफर लॉरेंस इस लिस्ट में सबसे ऊपर है। हंगर गेम्स सीरीज की फिल्मों के लिए मशहूर लॉरेंस की इस साल की कमाई 46 मिलियन डॉलर रही।

BRITANY

इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर मकार्थी हैं, वहीं फिल्म 'कैप्टन अमेरिका : सिविल वॉर्स' की 'वंडर विमेन' स्कार्लेट जोहानसन 25 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। वहीं इन सबके बीच हॉलीवुड की अपनी पहली फिल्म के रिलीज का इंतजार कर रहीं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की इस साल की कमाई 10 मिलियन डॉलर आंकी गई है।

priyanka-chopra-q

प्रियंका को भी दी मात

दीपिका से पहले इस लिस्ट में जेनिफर एनिस्टन - 21 मिलियन डॉलर, फैन बिंगबिंग - 17 मिलियन डॉलर, चार्लीज थेरॉन - 16.5 मिलियन डॉलर, एमी एडम्स - 13.5 मिलियन डॉलर, जूलिया रॉबर्ट्स - 12 मिलियन डॉलर, माइला कुनिस - 11 मिलियन डॉलर के नाम शामिल है। वे इस लिस्ट में नई एंट्री हैं। दीपिका ने वर्ल्ड की सबसे ज्यादा कमाई करने बॉलीवुड एक्ट्रेस बनकर अपनी कम्पीटिटर प्रियंका चोपड़ा को भी पीछे छोड़ दिया है। प्रियंका बॉलीवुड-हॉलीवुड में इतनी एक्टिव होने के बाद भी नहीं है दीपिका के कहीं आस-पास।फोर्ब्स मैगजीन की लिस्ट में उनका नाम टॉप-10 में कहीं नहीं है।

suman

suman

Next Story